Logo
Gold Rate after Budget: बजट के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। बजट में आखिर ऐसा क्या ऐलान हुआ, जिसके बाद से सोने का भाव धड़ाम से नीचे आ गया। जानिए कितना सस्ता हुआ सोना- चांदी।

Gold Rate after Budget: बजट 2024-25 के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। बजट में सोने पर 10 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत कृषि उपकर को घटाकर 5 और 1 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले के बाद बीते तीन दिनों में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। 

बुधवार सुबह से ही बुलियन व्यापारियों को सोने की कीमत जानने वाले ग्राहकों के फोन आ रहे हैं। ग्राहकों को सोने की कीमत में कमी का पता चला, लेकिन रेट में कमी उतनी नहीं हुई जितनी कस्टम ड्यूटी में हुई थी। बुलियन ट्रेडर्स के संगठन को कीमतों के बारे में स्पष्ट कर रही हैं।

सोने की कीमतों में कमी का गणित
सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि बजट से पहले बाजार में बिक रहे सोने की कीमत में 15% कस्टम ड्यूटी और 3% GST शामिल था। अब यह 6% कस्टम ड्यूटी और 3% GST है। यानी, 73,500 रुपए में से 18% कस्टम ड्यूटी और GST घटाकर सोने की वास्तविक कीमत निकलती है। लोगों को जैसे ही पता चला है कि सोने की कीमतों में गिरावट आने की खबर सामने आई है, कस्टमर इस बात की जानकारी लेने पहुंच रही है कि पहले के मुकाबले कीमत कितनी कम हुई है। 

आभूषण बाजार में आई नई जान
आभूषण व्यापारियों का कहना है कि बजट के बाद से आभूषण बाजार में नई जान आ गई है। बड़ी संख्या में लोग सोने और चांदी के गहने खरीदने आ रहे हैं। बाजार में आई इस तेजी से आभूषण व्यापारी बेहद खुश हैं। आभूषण व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि से सोने की मांग रिकॉर्ड तोड़ सकती है। नवंबर से जून तक शादी का मौसम है। बाजार का मानना है कि जनवरी तक सोने की कीमत 85,000 रुपए तक पहुंच सकती है।

सोने की तस्करी पर लगेगी लगाम
सोने की आयात शुल्क में कटौती की घोषणा से बुलियन बाजार को राहत मिली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर आयात शुल्क और कृषि उपकर को 15% से घटाकर 6% कर दिया। इससे तस्करी की समस्या पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा, क्योंकि लाभ 10% से घटकर 1-2% हो जाएगा। बता दें कि हर साल भारत में करोड़ों रुपए कीमत के सोने की स्मगलिंग होती है। भारत में सोने की स्मगलिंग, यूएई,बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के रास्ते की जाती है। 

बजट के बाद सोने की कीमतों में  गिरावट
बजट के अगले दिन, यानी 24 जुलाई को सोना 408 रुपए गिरकर 69,194 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 23 जुलाई को यह 3600 रुपए गिरा था। दूसरी ओर, चांदी 22 रुपए गिरकर 84,897 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। कल यानी कि 24 जुलाई को चांदी 3600 रुपए गिरी थी।

किस शहर में सोने की कितनी कीमत: 

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,100 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 71,010 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,950 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 70,860 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,950 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 70,860 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,900 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 70,800 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,050 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए है।
  • इंदौर: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,050 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए है।
  • जयपुर: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,750 रुपए है।
  • लखनऊ: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,750 रुपए है।
  • चंडीगढ़: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,750 रुपए है।
  • हैदराबाद: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए है।
  • त्रिवेंद्रम: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए है।
  • बेंगलुरु: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए है।

इस साल लगातार बढ़ी है सोने की कीमत
इस साल, सोने की कीमत में 5,842 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। साल की शुरुआत में यह 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 69,194 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। यह साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब 84,897 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। यानी, चांदी में 11,502 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

5379487