Logo
Gold Silver Price Today: सितंबर महीने में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। गोल्ड प्राइस 20 मई को नए रिकॉर्ड स्तर 75,160 रुपए पर पहुंच गए। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। मंगलवार (10 सितंबर) को गोल्ड 30 रुपए सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 72,840 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,770 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

सितंबर में चांदी के दाम 2000 रुपए लुढ़के 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) मंगलवार को गिरावट के साथ 85 हजार प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। इस महीने सितंबर में सिल्वर 2000 रुपए तक सस्ती हो चुकी है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 90,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 1 डॉलर लुढ़ककर 2531.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी नीचे आई हैं और यह 28.57 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (10 सितंबर) भाव (9 सितंबर) अंतर
 दिल्ली     66,770 66,800 (-30)
 मुंबई 66,770 66,800 (-30)
चेन्नई           66,770 66,800 (-30)
कोलकाता 66,770 66,800 (-30)
हैदराबाद                66,770 66,800 (-30)
बेंगलुरु             66,770 66,800 (-30)
पुणे          66,770 66,800 (-30)
अहमदाबाद 66,770 66,800 (-30)
लखनऊ           66,770 66,800 (-30)
भोपाल 66,770 66,800 (-30)
इंदौर 66,770 66,800 (-30)
रायपुर 66,770 66,800 (-30)
बिलासपुर           66,770 66,800 (-30)
चंडीगढ़            66,770 66,800 (-30)
जयपुर 66,770 66,800 (-30)
पटना 66,770 66,800 (-30)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487