Logo
Gold Silver Price Today: 17 सितंबर से पितृपक्ष यानी कड़वे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। गोल्ड प्राइस 20 मई को नए रिकॉर्ड स्तर 75,160 रुपए पर पहुंचा था। 

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार (19 सितंबर) को गोल्ड 250 से 280 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 74,450 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 68,250 रु. है। पितृपक्ष शुरू होने के बाद गोल्ड प्राइस पिछले तीन दिनों में 600 रुपए गिरे। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी दो दिन में 2000 रुपए सस्ती हुई
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) गुरुवार को 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। आज इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। दो दिन की नरमी से पहले सितंबर में पिछले 8 दिनों की बात करें तो सिल्वर 8500 रुपए तक बढ़ी थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 96,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 1.90 डॉलर चढ़कर 2600.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी थोड़ी नीचे आई हैं और यह 31.20 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (19 सितंबर) भाव (18 सितंबर) अंतर
 दिल्ली     68,400 68,650 (-250)
 मुंबई 68,400 68,650 (-250)
चेन्नई           68,400 68,650 (-250)
कोलकाता 68,400 68,650 (-250)
हैदराबाद                68,400 68,650 (-250)
बेंगलुरु             68,400 68,650 (-250)
पुणे          68,400 68,650 (-250)
अहमदाबाद 68,400 68,650 (-250)
लखनऊ           68,400 68,650 (-250)
भोपाल 68,400 68,650 (-250)
इंदौर 68,400 68,650 (-250)
रायपुर 68,400 68,650 (-250)
बिलासपुर           68,400 68,650 (-250)
चंडीगढ़            68,400 68,650 (-250)
जयपुर 68,400 68,650 (-250)
पटना 68,400 68,650 (-250)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487