Logo
Todays Gold Rate: पितृपक्ष के दौरान सोना-चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखी गई। गोल्ड प्राइस 25 सितंबर को नए रिकॉर्ड स्तर 77,020 रुपए पर पहुंचा गया।

Todays Gold Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड हाईलेवल के आसपास बनी हुई हैं। गुरुवार को गोल्ड रेट्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया और देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Todays Gold price) 77,020 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 70,650 रु. है। सोने का भाव 20 सितंबर के बाद से पिछले 7 दिनों में 2570 रुपए चढ़ चुकी हैं। बता दें कि 4 महीने बाद गोल्ड 25 सितंबर को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,020 रुपए पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के भाव में 3 दिन से गिरावट
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) गुरुवार को 92,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। पिछले हफ्ते इसमें 2000 रुपए की तेजी आई थी। लेकिन तीन दिन में भाव 300 रुपए गिरा है। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,100 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें पहले भी 1 लाख रुपए के पार निकल चुकी हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में आज नरमी देखने को मिली है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 1 डॉलर चढ़कर 2683.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी थोड़ी नीचे आई हैं और यह 32.21 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (26 सितंबर) भाव (25 सितंबर) अंतर
 दिल्ली     70,750 70,700 (+50)
 मुंबई 70,600 70,550 (+50)
चेन्नई           70,650 70,600 (+50)
कोलकाता 70,600 70,550 (+50)
हैदराबाद                70,600 70,550 (+50)
बेंगलुरु             70,600 70,550 (+50)
पुणे          70,600 70,550 (+50)
अहमदाबाद 70,750 70,700 (+50)
लखनऊ           70,750 70,700 (+50)
भोपाल 70,750 70,700 (+50)
इंदौर 70,750 70,700 (+50)
रायपुर 70,600 70,550 (+50)
बिलासपुर           70,600 70,550 (+50)
चंडीगढ़            70,600 70,550 (+50)
जयपुर 70,600 70,550 (+50)
पटना 70,650 70,600 (+50)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487