Logo
Holiday in August 2024: अगर आप सावन के महीने में कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो अगले महीने का इंतजार कर लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगस्त में कुल 12 दिनों के लिए पब्लिक हॉलिडे है। आइए अगस्त में छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखते हैं।

Holiday in August 2024: मई-जून में पड़ने वाली गर्मियों की छुट्टियों के बाद जुलाई में सभी बच्चों के स्कूल खुल गए हैं। अगर आप कहीं घूमने के लिए भी नहीं जा पाए तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बच्चों के साथ अगस्त में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस महीने कुल 12 दिन के लिए पब्लिक हॉलिडे रहेगा और आप मौज-मस्ती करने के लिए अपने परिवार के साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं। 

अगस्त में कुल 12 दिन रहेगी छुट्टियां
अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस के कारण 15 अगस्त को पब्लिक हॉलिडे रहेगा। इसके बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन होने के कारण सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व है और इस दिन भी सार्वजनिक छुट्टी है। इन सबके अलावा इस महीने चार रविवार है और महीने में 4 साप्ताहिक छुट्टियां रहेंगी। सरकारी छुट्टियों के अलावा बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए अगस्त में कुल 12 दिन की छुट्टियां हैं।

अगस्त में कब-कब बैंकों की छुट्टी (Bank Holiday In August 2024)

  • 4 अगस्त 2024: महीने का पहला रविवार
  • 10 अगस्त 2024: महीने का दूसरा शनिवार
  • 11 अगस्त 2024: महीने का दूसरा रविवार
  • 15 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस
  • 18 अगस्त 2024: महीने का तीसरा रविवार
  • 19 अगस्त 2024: रक्षाबंधन
  • 24 अगस्त 2024: चौथा शनिवार
  • 25 अगस्त 2024: महीने का चौथा रविवार
  • 26 अगस्त 2024: जन्माष्टमी

LIC के कर्मचारियों की मौज!
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सबसे प्रसिद्ध सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम में पांच दिन का वर्किंग डे है। ऐसे में एलआईसी के कर्मचारियों के लिए इस महीने 12 दिन की छुट्टियां रहने वाली हैं। इस महीने 5 शनिवार और चार रविवार हैं।

कब-कब बनाया जा सकता है घूमने का प्लान?
अगर आप ऐसी संस्थान में नौकरी कर रहे हैं जहां 5 दिन ही वर्किंग है तो आप तीन 3 दिन का प्लान बना सकते हैं। 17 अगस्त को शनिवार और 18 अगस्त को रविवार को आपकी छुट्टी होगी। इसके अलावा 19 अगस्त (सोमवार) को राखी की छुट्टी होगी। इस तरह से आपकी लगातार तीन दिन की छुट्टी होगी और आप अपना प्लान बना सकेंगे।

5379487