Logo
Ratan Tata Death: आईबीएस सॉफ्टवेयर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन वीके मैथ्यूज ने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा का निधन व्यापार जगत और देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

Ratan Tata Death: आईबीएस सॉफ्टवेयर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन वीके मैथ्यूज ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे देश और व्यापार जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। रतन टाटा, Tata Suns के चेयरमैन एमेरिटस और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन थे। मैथ्यूज ने अपनी मुलाकातों को याद करते हुए कहा, "रतन टाटा की सबसे खास बात उनकी विनम्रता थी। उनके सेंस ऑफ ह्यूमर ने गंभीर पलों को भी हल्का बना दिया, जिससे वह और भी प्यारे लगते थे।"

खाने का बिल चेक कर टाटा ने क्रेडिट कार्ड के किया था पेमेंट

  • - मैथ्यूज ने बताया- "मुझे अमेरिका की एक यात्रा के दौरान रतन टाटा के साथ समय बिताने का मौका मिला। उस यात्रा में दो घटनाएं ऐसी थीं, जो हमेशा याद रहेंगी। एक सुबह हम न्यूयॉर्क के उनके अपने होटल में नाश्ता कर रहे थे, लेकिन उनकी हिदायत पर मैंने होटल स्टाफ को उनकी पहचान नहीं बताई। यह उनकी विनम्रता का प्रतीक था।"
  • - उन्होंने आगे कहा, "उसी दिन, मेरी और मेरे परिवार की रतन टाटा से एक और रेस्तरां में मुलाकात हुई। मैंने देखा कि वह खुद अपने खाने का बिल जांच रहे थे और उसे ठीक करने के बाद क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर रहे थे। यह छोटा सा कार्य उनके चरित्र की गहराई को दिखाता है।"

टाटा ने पूछा था- क्या मैं तुम्हारा पीछा कर रहा हूं, या तुम मेरा?
मैथ्यूज ने याद किया कि टाटा ने हंसते हुए कहा था- "क्या मैं तुम्हारा पीछा कर रहा हूं, या तुम मेरा?" यह मजाक उनके सरल और मिलनसार स्वभाव को दर्शाता था। रतन टाटा एक दूरदर्शी लीडर थे, जो उभरते हुए भारत की उम्मीद और सफलता का प्रतीक बने। वह सिर्फ एक सफल उद्यमी नहीं थे, बल्कि भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के प्रति गहरा समर्पण रखने वाले इंसान थे।" उन्होंने कहा कि इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद रतन टाटा हमेशा जमीन से जुड़े और सुलभ रहे।

5379487