Logo
Atal Pension Yojana : अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है और आप बुढ़ापे में अपने लिए आर्थिक रुप से सक्षम बनना चाहते हैं तो भारत सरकार की इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इसमें आप हर माह 7 रुपए का निवेश करके 60 साल की उम्र के बाद 5 हजार रुपए महीना पेंशन पा सकते हैं।

Atal Pension Yojana : वृद्धावस्था में किसी दंपति को अपने बेटे का साथ मिले या ना मिले, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि बुढ़ापे में जब वे लोग काम नहीं कर पाते, उस समय उन्हें जीवन जीने के लिए पैसों की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में कुछ पैसों की मदद मिल जाए तो वह अपना गुजर-बसर आसानी से कर लेते हैं।  

आज हम आपको भारत सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं कि कोई भी 18 साल से 40 साल का व्यक्ति निवेश कर सकता है और अपने बुढ़ापे के समय में पेंशन का हकदार बन सकता है। हम भारत सरकार की अटल पेंशन योजना के बारे में बात कर रहे हैं। इस योजना में आप वर्तमान समय में कुछ रुपए जमा करके भविष्य में 5 हजार रुपए महीना तक पेंशन पा सकते हैं। अगले 4 पॉइंट्स में आपको आपके हर सवाल का जवाब मिलेगा, जिसे आप जानने की उम्मीद करते हैं। 

1. क्या है अटल पेंशन योजना 
केंद्र सरकार साल 2015-16 में अटल पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मकसद उन बुजुर्ग लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक रूप से संबल प्रदान करना है, जो किन्हीं कारणों की वजह से बुढ़ापे में रोजमर्रा की चीजें के लिए परेशान होते हैं। जिन्हें बेटे दो वक्त की रोटी तक नहीं दे पाते हैं। भारत सरकार ने इस चीज को ध्यान में रखकर इस योजना को बनाया है। अटल पेंशन स्कीम की एक-एक बात, जो आप जानना चाहते हैं। 

2. कौन है पात्र 
अटल पेंशन योजना के लिए आवेदक की उम्र 18 से लेकर 40 साल होनी चाहिए। इस योजना में कम से कम 20 साल के लिए निवेश करना जरूरी है। हर महीने आपको एक निश्चित राशि अटल पेंशन अकाउंट में जमा करानी होगी। 20 साल पूरे होते ही आपको हर महीने पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। पेंशन की राशि आपकी जमा की गई हर महीने की राशि पर निर्भर करती है, लेकिन एक बात ध्यान रखना चाहिए कि यदि आप इनकम टैक्स देते हैं तो आप इसे योजना के लिए पात्र नहीं हैं और इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं।  

3. हर महीने कितने रुपए जमा करने होंगे 
18 साल का आवेदक 1 हजार से लेकर 5 हजार रुपए महीना पेंशन के लिए अलग-अलग राशि हर महीने अपने खाते में जमा करवा सकता है। इसकी डिटेल हम एक चार्ट के माध्यम से आपको बता रहे हैं। 

कितनी पेंशन के लिए कितनी राशि हर महीने जमा होगी

प्रवेश वर्ष  अंशदान के वर्ष 1000 पेंशन 2000 पेंशन 3000 पेंशन 4000 पेंशन 5000 पेंशन
18 42 42 84 126 168 210
19 41 46 92 138 183 228
20 40 50 100 150 198 248
21 39 54 108 162 215 269
22 38 59 117 177 234 292
23 37 64 127 192 254 318
24 36 70 139 208 277 346
25 35 76 151 226 301 376
26 34 82 164 246 327 409
27 33 90 178 268 356 446
28 32 97 194 292 388 485
29 31 106 212 318 423 529
30 30 116 231 347 462 577
31 29 126 252 379 504 630
32 28 138 276 414 551 689
33 27 151 302 453 602 752
34 26 165 330 495 659 824
35 25 181 362 543 722 902
36 24 198 396 594 792 990
37 23 218 436 654 870 1087
38 22 240 480 720 957 1196
39 21 264 528 792 1054 1318
40 20 291 582 873 1164 1454

4. कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी  
अटल पेंशन योजना का फायदा लेने के लिए आवेदक के पास एक बैंक का बचत खाता, एक मोबाइल नंबर और तीसरा आधार कार्ड होना जरूरी है। इस दस्तावेज के साथ आप नजदीकी बैंक जाकर APY(अटल पेंशन योजना) Account खुलवाएं। अकाउंट खुलते ही हर महीने के हिसाब से आपकी राशि कटनी शुरू हो जाएगी। राशि कटने की गणना पर हर दिन के हिसाब से भी कर सकते हैं। जैसे- आप हर दिन कितने रुपए इस योजना में निवेश कर रहे हैं।    

5379487