Logo
IIM Lucknow ने कैट 2023 परीक्षा के नतीजे जारी किया हैं। इस बार 14 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल पाए हैं। अधिकांश लड़के इंजीनियरिंग के छात्र हैं।

CAT Result 2023 Declared: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर कैट 2023 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए एक्टिव लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार कैट परीक्षा में  14 टॉपर लड़कों ने झंडे गाड़े हैं।

लड़कों ने बाजी मारी 
बता दें, इस बार करीब 3.28 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन भरा था, लेकिन उनमें से लगभग 2.88 लाख उम्मीदवारों ने ही परीक्षा में शामिल हुए थे। IIM Lucknow के मुताबिक  इस साल की परीक्षा में 14 छात्रों ने पूरे 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है।  इनमें से 11 इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं। ये अलग -अलग राज्यों के हैं।  4 महाराष्ट्र के, 2 तेलांगना के और बाकी के 1-1 यूपी, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरला और तमिलनाडु से हैं।

इतनों को मिला 99.9 पर्सेंटाइल
TOI रिपोर्ट के मुताबिक 20 कैंडिडेट्स ने 99.9 और 99.8 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। इनमें से 9 कैंडिडेट्स महाराष्ट्र से आते हैं, 7 दिल्ली के हैं, 2-2 हरियाणा, यूपी और तेलांगना के रहने वाले हैं। 1-1 तमिलनाडु, बिहार और वेस्ट बंगाल से है। ज्ञात हो, पिछले साल 11 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल ही मिला था जबकि इस साल 14 कैंडिडेट्स को मिला है।

नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के ये टॉपर
इस साल के आए नतीजों में लड़कों ने बाजी मारी है। सभी टॉपर्स लड़के हैं। कुल 14 में से तीन कैंडिडेट नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं। इस बार के टॉपर में केवल एक फीमेल कैंडिडेट है, जिसके 99.9 पर्सेंटाइल आए हैं। बता दें कि इस बार की परीक्षा में लगभग 2.9 लाख कैंडिडेट्स बैठे थे जिनमें से 36 परसेंट महिला कैंडिडेट्स थी। 

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
1. आधिकारिक कैट 2023 वेबसाइट पर आप को जाना होगा। 
2. इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक टैब पर क्लिक कर दें। 
3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल इनपुट करिए। 
4. आपका रिजल्ट दिखने लगेगा। 
5. सभी डिटेल वेरीफाई कर लें। 
6. डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

5379487