Logo
बोर्ड एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक होंगे। दोनों ही बोर्ड एग्जाम एक ही शिफ्ट में होंगे। स्टूडेंट्स 9 बजे तक एग्जाम हॉल में एंट्री ले सकते हैं।

CGBSE Exam 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी समय सारणी में 12वीं का एग्जाम एक मार्च से और दसवीं की परीक्षा दो मार्च से शुरू  होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9 से 12:15 तक होंगी। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 से 23 मार्च तक चलेगी। दसवीं बोर्ड की परीक्षा 2 से 21 मार्च तक होगी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं।

एग्जाम हॉल में एंट्री 9 बजे तक होगी
बोर्ड एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक होंगे। दोनों ही बोर्ड एग्जाम एक ही शिफ्ट में होंगे। स्टूडेंट्स 9 बजे तक एग्जाम हॉल में एंट्री ले सकते हैं। 9:05 मिनट पर आंसर शीट बांट दी जाएगी। 9:10 पर स्टूडेंट्स को क्वेश्चन पेपर दे दिए जाएगा। छात्रों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।  9:15 से 12:15 तक परीक्षा होगी।

MCQ टाइप के सवाल होंगे
बता दें, इस बार 10वीं और 12वीं दोनों ही बोर्ड एग्जाम में लॉन्ग आंसर के साथ MCQ टाइप सवाल भी पूछे जाएंगे। 10वीं बोर्ड एग्जाम में टोटल 75 मार्क्स का रिटन टेस्ट होगा। बाकी 25 मार्क्स इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। 2023 में छत्तीसगढ़ बोर्ड के कुल 3,37,569 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था। इनमें से कुल 3,30,681 स्टूडेंट्स में से 1,52,891 मेल स्टूडेंट्स और 1,77,790 फीमेल स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था।

5379487