Logo
CISCE यानी काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम्स के टाइम टेबल जारी कर दी है। बोर्ड के मुताबिक मई 2024 के आखरी में 10वीं-12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

CISCE Exam 2024 Time Table: CISCE यानी काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम्स के टाइम टेबल जारी कर दी है। बोर्ड के मुताबिक मई 2024 के आखरी में 10वीं-12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

21 फरवरी से10वीं के एग्जाम होंगे
ICSE बोर्ड क्लास 10वीं का पहला पेपर 21 फरवरी 2024 को  होगा। समय सुबह के 11 बजे से परीक्षा प्रारंभ होगी। पहला पेपर इंग्लिश लैंग्वेज का होगा। पेपर सॉल्व करने के लिए स्टूडेंट्स को 2 घंटे का समय दिया गया है। स्टूडेंट्स को 15 मिनट पहले यानी10.45 पर क्वेश्चन पेपर दे दिया जाएगा ताकि स्टूडेंट्स को पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिल सके।

इसी तरह सुबह 9 बजे की शिफ्ट में 8.45 पर क्वेश्चन पेपर दे दिए जाएंगे। बता दें, 28 मार्च को 10वीं का आखिरी पेपर समाप्त होगा। अप्लाइड आर्ट का यह पेपर सुबह 9 बजे की शिफ्ट में हो सकेगा। पेपर सॉल्व करने के लिए सभी स्टूडेंट्स को 3 घंटे का समय दिया गया है। 

12वीं के बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी से होंगे
वहीं, ICSE बोर्ड का 12वीं का पहला पेपर 12 फरवरी 2024 से प्रारंभ होगा। पहला पेपर दोपहर 2 बजे से होगा। पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया है।12वीं का आखिरी एग्जाम 3 अप्रैल को दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में होंगे। एन्वायर्नमेंट साइंस थ्योरी को सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया है। 12वीं के स्टूडेंट्स को भी 10वीं की ही तरह क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया गया है। 

बोर्ड ने जारी किए निर्देश
बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिए हैं, स्टूडेंट्स को पेपर बंटने से 5 मिनट पहले एग्जाम हॉल में पहुंचना होगा। 
अगर कोई स्टूडेंट एग्जाम शुरू होने के आधे घंटे लेट पहुंचता है तो उसे एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा। 
अगर एग्जामिनेशन हॉल में आपको गलत क्वेश्चन पेपर मिल गया है तो आप तुरंत इंविजिलेटर को सूचित करें। 
अपनी यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर, इंडेक्स नंबर और सब्जेक्ट आंसर शीट के टॉप पर जरूर लिखें। 
आंसर शीट में भरने के लिए ब्लू या ब्लैक बॉल पाइंट पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ऐसे चेक करें टाइम टेबल
स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाना होगा। यहां से सारी जानकारी मिल सकेगी।

jindal steel hbm ad
5379487