JEE Main Result 2025 Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 19 अप्रैल 2025 की रात को JEE Main 2025 सेशन 2 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया। इस बार ओमप्रकाश बेहरा ने ऑल इंडिया टॉप करते हुए AIR-1 हासिल की है। रिज़ल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की और JEE Advanced 2025 के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान के छात्रों ने मारी बाजी
इस बार जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन्स को मिलाकर कुल 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं। इनमें से सबसे ज़्यादा 7 छात्र राजस्थान से हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से 3-3 छात्र रहे। वहीं, दो छात्राओं, देवदत्ता माझी (पश्चिम बंगाल) और साई मनोग्ना गुथिकोंदा (आंध्र प्रदेश) ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। बता दें, साई मनोग्ना ने सत्र 1 में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।
24 छात्रों में से 21 जनरल कैटेगिरी के
JEE Main 2025 सेशन 2 एग्जाम के लिए कुल 10,61,840 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 9,92,350 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। दोनों सेशन्स को मिलाकर कुल 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं। इनमें से 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले 24 छात्रों में से 21 सामान्य (General) कैटेगरी से हैं, जबकि EWS, OBC (नॉन क्रीमी लेयर) और SC कैटेगरी से 1-1 छात्र को यह स्कोर मिला है। पहले सेशन (जनवरी) में 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया था, यानी इस बार टॉपर्स की संख्या बढ़ी है।
रिज़ल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स:
- jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- JEE Main 2025 पेपर 1 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
अंकन योजना (marking scheme)
- प्रत्येक सही उत्तर: +4 अंक
- गलत उत्तर: -1 अंक (Section A और B दोनों में)
- कोई उत्तर नहीं या रिव्यू में छोड़ा गया प्रश्न: 0 अंक
- एक से अधिक सही विकल्प वाले प्रश्न: सही विकल्प चुनने पर +4 अंक
- सभी विकल्प सही हो: प्रश्न हल करने वाले सभी छात्रों को +4 अंक
- प्रश्न गलत/ड्रॉप हो: प्रश्न हल करने वाले सभी छात्रों को पूर्ण अंक