Logo
Karnataka PGCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने शुक्रवार को पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त को किया जाएगा।

Karnataka PGCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने शुक्रवार को पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- kea.kar.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त को किया जाएगा। यह एग्जाम दो सत्रों में होगी। 

कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई), मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक), मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (एमआर्च), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। 

परीक्षा पैटर्न
कर्नाटक PGCET पाठ्यक्रम में संशोधन हालही में किया गया है। परीक्षा ऑथोरिटी ने निर्देशित किया की कर्नाटक PGCET 2024 के लिए नया पाठ्यक्रम सभी स्ट्रीम के उम्मीदवारों पर लागू होगा।  कर्नाटक PGCET 2024 एक शिफ्ट में होगी। परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी होगा।

MBA और MCA उम्मीदवारों के लिए, प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूंछे जाएंगे। जिनमें से प्रत्येक एक अंक का रहेगा। कर्नाटक PGCET 2024 पेपर को चार भागों में बांटा जाएगा। 

कैसे करें डाउनलोड 

  • ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाना होगा। 
  • उसके बाद Admit Card डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन नंबर दर्ज कर सबमिट कर दें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड को चेक करके डाउनलोड करें।
  • अंत में एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
5379487