Logo
Mizoram Board 10th Result 2024: मिजोरम बोर्ड ने 10वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Mizoram Board 10th Result: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने आज 14 मई 2024 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

73.37% स्टूडेंट्स सफल
इस साल मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं की कुल पास परसेंटेज 73.37% रहा। राज्य भर में मिजोरम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 18561 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिसमें से 8654 पुरुष और 9907 महिलाएं हैं। मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 74.38% रहा और लड़कियों का पास प्रतिशत 72.48% दर्ज किया गया।

मिजोरम बोर्ड 10वीं में कितने % स्टूडेंट्स पास हुए थे?
मिजोरम बोर्ड ने पिछले साल 2023 में दसवीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 11 मई 2023 को जारी कर दिया था। मिजोरम बोर्ड दसवीं एग्जाम 2023 में कुल 18,102 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस एग्जाम में 71.25 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए थे।

Mizoram Board 10th Result कैसे चेक करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं। 
  • होमपेज में Mizoram Board 10th Result लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करें। 
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा।

Mizoram Board 10th Result देखने के लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

एसएमएस के जरिए चेक करें Mizoram Board 10th Result

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के एसएमएस में जाएं।
  • वहां मैसेज में रोल नंबर टाइप करें। 
  • फिर इसको 5676750 पर सेंड कर दें। 
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपके मोबाइन नंबर पर एसएमएस के जरिए सेंड कर दिया जाएगा।

पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी
मिजोरम दसवीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 26 फरवरी से 15 मार्च 2024 के बीच किया गया था। मिजोरम दसवीं एग्जाम में पास करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना अनिवार्य है। वहीं अगर किसी स्टूडेंट्स को पास होने के लिए 2 नंबर की जरूरत होगी तो उसे फेल नहीं करवाया जाएगा। बल्कि, ग्रेस मार्क्स के तहत, उसे दो मार्क्स देकर पास करवा दिया जाएगा। 

फेल होने वाले स्टूडेंट्स को देना होगा कंपार्टमेंट एग्जाम
एक या ज्यादा से ज्यादा दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा। इस एग्जाम के जरिए उन सभी फेल स्टूडेंट्स को दोबारा पास करने का मौका दिया जाएगा।

5379487