Logo
MP Board 12th Result 2025: मध्य प्रदेश मध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) 12वीं कक्षा का रिजल्ट कब आएगा, इसे लेकर अधिकार डेट जारी नहीं की गई, लेकिन मूल्यांकन कार्य में जुड़े शिक्षक और बोर्ड के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

MP Board 12th Result 2025: मध्य प्रदेश मध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) 12वीं कक्षा रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार समाप्त हो जाएगा। बोर्ड की ओर से अभी अधिकार डेट जारी नहीं की गई, लेकिन मूल्यांकन कार्य में जुड़े शिक्षकों और बोर्ड के अधिकारियों ने बताया, 12वीं कक्षा रिजल्ट 10 मई से पहले घोषित हो सकता है। हालांकि, कुछ लोग 20 से 25 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी किए जाने का दावा भी कर रहे हैं। 

12th रिजल्ट से जुड़ी पूरी डिटेल
एमपीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर ही जारी करता है। एमपी बोर्ड के अधिकारी भोपाल में बकायदा प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हैं। प्रेस कान्फ्रेंस की डेट और टाईम पहले से निर्धारित कर दिया जाता है। इस खबर में हम एमपी बोर्ड 12th रिजल्ट से जुड़ी पूरी डिटेल विस्तार से बता रहे हैं। इसलिए अंत तक पढ़ें।  

MP बोर्ड रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स यहां मिलेंगे  
मध्य प्रदेश मध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) जल्द ही 12वीं रिजल्ट की घोषणा करेगा। इसलिए छात्रों को माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर नजर बनाकर रखनी होगी। जब भी रिजल्ट घोषित होगा, उसके पहले जानकारी दी जाएगी। हरिभूमि डॉट कॉम में भी रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट्स दिए जाते हैं, इसलिए इसे भी पढ़ते रहें। जैसे ही एमपी बोर्ड द्वारा 12वीं क्लास के नतीजे जारी करने की तारीख आएगी, आपको अवगत करा दिया जाएगा। 

स्कूलों से मंगाए प्रेक्टिल और आंतरिक मूल्यांकन के नंबर 
मध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा के एग्जाम 25 फरवरी से लेकर 25 मार्च तक आयोजित करवाए थे। हाल ही में प्रयोगिक परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन के नंबर स्कूलों से मांगे हैं। यानी स्पष्ट है कि मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया है। छात्रों को मिले नंबर सारणीबद्ध किए जाने के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।  

एमपी बोर्ड कैसे जारी करता है 12वीं का रिजल्ट 
एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी करने से पहले भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस होगी। जिसमें प्रदेशभर में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या, प्रतिशत और टॉपटेन सूची में शामिल छात्रों के नाम सार्वजनिक किए जाते हैं। जिलेवार उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत और टॉपर्स को दिए जाने वाले पुरस्कार जैसी अन्य जानकारी भी साझा की जाती हैं। 

एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें?
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 12th रिजल्ट जब भी घोषित करेगा। छात्र उसकी आधिकारिक वेबसाइड  mpresult.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कॉर्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें निम्नलिखित स्टेप फॉलो करने होंगे। 

12th रिजल्ट चेक करने के प्रमुख स्टेप 

  • सर्वप्रथम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mpresult.nic.in और mpbse.nic.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर परिणाम से संबंधित लिंक दिखाई देगा, इसके ऊपर क्लिक करें। 
  • कक्षा 12वीं के परिणाम वाले लिंक के ऊपर क्लिक करें। 
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर सहित अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट कर दें। 
  • सबमिट करते ही एमपी बोर्ड 12th का रिजल्ट खुलकर सामने आ जाएगा।
  • परिणाम चेक करने के बाद अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे। 
     
5379487