Logo
Rachel Gupta: जालंधर की रहने वालीं रचेल गुप्ता ने विश्व का प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। ये टाइटल जीतने वाली वह पहली भारतीय हैं।

Miss Grand India 2024: 20 साल की इंडियन मॉडल रचेल गुप्ता ने भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (MGI), 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। ये खिताब जीतने वाली रचेल पहली भारतीय बन गई हैं। ये ब्यूटी पेजेंट 25 अक्टूबर (शुक्रवार) को बैंकॉक में आयेजित हुआ था।

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है जिसे पहली बार किसी भारतीय ने जीता है। रचेल पहली भारतीय होने के साथ-साथ पूरे एशिया से तीसरी सुंदरी जिन्होंने ये ब्यूटी पेजेंट जीता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rachel Gupta (@_rachelgupta)

रचेल गुप्ता ने फाइनल में फिलीपींस की सुंदरी को मात देकर ये जीत हासिल की है। रेचल 20 साल की हैं और वह पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं। इससे पहले वह 2022 में मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। इससे पहले मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड का टाइटल जीनत अमान ने 1970 में जीता था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rachel Gupta (@_rachelgupta)

जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय रचेल गुप्ता पंजाब के जालंधर में पली-बढ़ी हैं। उनकी लंबाई करीब 5.10 फीट है। हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी बोलने में सक्षम रचेल मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बना रही हैं। इंस्टाग्राम पर वह कई ब्यूटी ब्रैंड्स के साथ काम भी करती हैं और एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


 

5379487