Logo
पिछले 2 साल से अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। एक के बाद उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। लगातार असफलताओं से अक्षय का दिल टूट गया है।

Akshay Kumar on his Flop Movies: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार पिछले कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर असफलता का दौर देख रहे हैं। एक के बाद एक उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। बीते सालों में उनकी कोई भी फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

इस साल भी अब तक उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अप्रैल में जहां बड़ी बजट की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' औंधे मुंह गिर पड़ी, तो वहीं हालिया रिलीज 'सरफिरा' भी बुरी तरह पिटती दिख रही है।

लगातार फिल्में रहीं फ्लॉप
पिछले लंबे समय से अक्षय कुमार सक्सेस का स्वाद नहीं चख पाए हैं। असफलता की वजह से एक्टर का दिल टूट चुका है। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में असफलता पर बात करते हुए अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। इस दौरान एक्टर ने बताया कि करियर की शुरुआत में उनकी एक के बाद एक 16 फिल्में फ्लॉप हुई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अपनी फ्लॉप फिल्मों पर क्या बोले अक्षय
Forbes को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा- "हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून-पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है। लेकिन आपको पॉजिटिव साइड भी देखना सीखना होगा। हर असफलता आपको सफलता का मूल्य सिखाती है और इसके लिए आपकी भूख को और भी बढ़ाती है।"

उन्होंने आगे कहा- "खुशकिस्मति से, मैंने अपने करियर में पहले ही असफलताओं से निपटना सीख लिया था। बेशक, ये आपको दुख पहुंचाता है और प्रभावित करता है... लेकिन इससे फिल्म की किस्मत नहीं बदल जाएगी। ये आपके नियंत्रण में नही होता... जो आपके नियंत्रण में है वो है कड़ी मेहनत करना, सुधार करना और अपनी अगली फिल्म के लिए अपना सब कुछ लगा देना। इसी तरह मैं अपनी ऊर्जा को आगे बढ़ाता हूं और अगली फिल्म पर आगे बढ़ने की कोशिश करता हूं... अपनी ऊर्जा को उस जगह केंद्रित करता हूं जहां ये सबसे ज्यादा मायने रखती है।" 

 

5379487