Logo
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह नींद भरी आखें को मलती हुई दिख रही हैं। इस दौरान दादी नीतू कपूर भी उनपर प्यार लुटाती दिखीं।

Raha Kapoor Cute Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अपनी क्यूटनेस से हर किसी को दिवाना बना देती है। इसी बीच राहा का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें राहा नींद भरी आखों को मलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दादी नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आईं। 

राहा कपूर का क्यूट वीडियो वायरल
दरअसल, बीते दिन बुधवार आलिया भट्ट पेरिस फैशन वीक से वापस लौटी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस फैमली संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। उनके साथ रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा कपूर भी नजर साथ नजर आई है। इसके अलावा नीतू कपूर भी दिखीं। सामने आए इस वीडियो में राहा कपूर पापा रणबीर कपूर की गोद में नदर आ रही है और राहा नींद में दिख रही हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार
हालांकि, इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि जैसे ही नीतू कपूर राहा के पास पहुंचती हैं वो एक्साइटेड हो जाती हैं और वह नींद से जग भी जाती है। ऐसे में राहा की क्यूटनेस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और भर-भर के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर साफ जाहिर होता है कि राहा अपनी दादी से भी बेहद प्यार करती हैं। इससे पहले भी राहा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी दादी को देखकर ताली बजाने लगी थीं। 

पेरिस फैशन वीक में एक्ट्रेस ने किया था डेब्यू
आपको बता दें, पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट ने ऐश्वर्या राय, केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया समेत कई हस्तियों ने डेब्यू किया। ये सभी फैशन ब्रांड कंपनी, लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं। लेकिन कई सालों से एक्ट्रेसेज और मॉडल लॉरियल के लिए रैंप वॉक करते आ रहे हैं। हालांकि आलिया के लिए यह उनका डेब्यू था।

5379487