Logo
Ranbir Kapoor unseen Pics: रणबीर कपूर के 42वें जन्मदिन पर उनकी वाइफ आलिया भट्ट ने कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज़ में राहा कपूर अपने पापा के साथ लाड़ करती दिख रही हैं।

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। तमाम सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें ढेर सारी विशेज दे रहे हैं। जहां देर रात रणबीर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कई सेलिब्रिटीज़ उनके घर पहुंचे वहीं अब सोशल मीडिया पर उनकी वाइफ आलिया भट्ट ने जमकर प्यार बरसाया है।

ranbir birthday
 

आलिया भट्ट ने अपने मोस्ट लविंग हसबैंड रणबीर को ढेर सारी बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रणबीर की कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो अब तक फैंस की नजरों से बची थीं। उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरों में रणबीर का नया रूप दिखाया है।

Ranbir Pics
 

राहा कपूर के डैडी रणबीर कपूर इन फोटोज में पापा वाली ड्यूटी निभाते दिख रहे हैं। फोटो में आलिया, रणबीर और राहा एक पेड़ को हग कर पोज दे रहे हैं। राहा की क्यूटनेस झलक रही है।

Raha- Ranbir
 

अन्य तस्वीर में रणबीर कपूर सिर पर कैप लगाए अपनी लाडली राहा को गोद लिए वॉक कर रहे हैं। ये फोटो उनके फैमिली वेकेशन की नजर आ रही है।

ranbir raha pics
 

वेकेशन के दौरान रणबीर और राहा किसी अस्तबल के अंदर घूम रहे हैं। उनके आसपास सफेद घोड़े नजर आ रहे हैं और बेबी गर्ल राहा पापा का हाथ थामे खड़ी हैं।

Ranbir kapoor Birthday
 

अन्य तस्वीर रणबीर के बर्थडे सेलिब्रेशन की प्रतीत हो रही है। आलिया एक टेबल पर बैठी है और पास में कॉफी रखी है। वहीं दूसरी फोटो में बड़े से बलून पर हैप्पी बर्थे रणबीर लिखा है। साथ में कपल आलिया-रणबीर की एक फोटो भी है। 

5379487