Logo
WATCH: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट संग इन दिनों पेरिस में हैं। न्यूलीवेड कपल अनंत-राधिका की हाल की कई सारी वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी सुर्खियों में हैं।

Anant-Radhika Enjoy Paris Olympics: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट संग इन दिनों पेरिस में हैं। न्यूलीवेड कपल अनंत-राधिका की हाल की कई सारी वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जो काफी सुर्खियों में हैं। वीडियो में कपल को पेरिस ओलंपिक 2024 का लुत्फ उठाते देखा गया है। उनके साथ मुकेश अंबानी और उनके दामाद आनंद पीरामल और बेटी ईशा अंबानी भी है। 

इस दौरान अनंत अंबानी ने ब्लैक कलर का फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट पहना था और उनकी नवेली दुल्हनिया ने डार्क ऑरेंज कलर का ड्रेस कैरी किया था। अनंत ने अपने इस लुक को मैचिंग पेंट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पूरा किया। इसके अलावा कपल का पेरिस के रिलायंस इंडिया हाउस में शानदार स्वागत किया गया। इस वेलकम की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। 

पेरिस में रिलायंस इंडिया हाउस पहुंचा कपल 
सोशल मीडिया पर अनंत राधिका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को पेरिस में रिलायंस इंडिया हाउस में एंट्री करते देखा गया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाते जोरों-शोरों से कपल का स्वागत किया गया। इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।    

नीता अंबानी नहीं आईं नजर
इस वायरल वीडियो में नीता अंबानी अपनी फैमिली के साथ नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन बता दें, पति मुकेश के साथ नीता अंबानी को पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में एफिल रॉवर के सामने पोज देते हुए देखा गया था।

  

jindal steel jindal logo
5379487