Logo
शुक्रवार( 27 सितंबर) को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड्स (IIFA 2024) की शाम सजने वाली है। इसके लिए अनन्या पांडे, बॉबी देओल, सिद्धांत चतुर्वेदी, ऐश्वर्या राय समेत कई सितारे अबू धाबी पहुंच चुके हैं।

IIFA Awards 2024: शुक्रवार( 27 सितंबर) को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड्स (IIFA 2024) की शाम सजने वाली है। इस साल यह मेगा इवेंट अबू धाबी के येस आईलैंड में होने जा रहा है। जिसमें शाहरुख खान, करण जौहर, विक्की कौशल होस्ट करने वाले हैं। इसके लिए वह अबू धाबी भी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर, रेखा, कृति सेनन, उवर्शी, रौतेला, अनन्या पांडे, बॉबी देओल, सिद्धांत चतुर्वेदी भी पहुंचे हैं।

बेटी संग ऐश्वर्या राय आईफा के लिए अबू धाबी पहुंचीं ऐश्वर्या
अब हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आईफा अवार्ड्स 2024 में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंच चुकी हैं। अबू धाबी के एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या संग नजर आ रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या को ऑल ब्लैक लुक में नजर आई, तो वहीं आराध्या ब्लैक और व्हाइट स्पोर्ट्स लुक में दिखाई दे रही हैं।

अनन्या पांडे भी पहुंचीं अबू धाबी
वहीं बीती गुरुवार रात अनन्या पांडे भी पहुंची हैं। इस दौरान वह ब्लैक शर्ट और ब्राउन पैंट वियर किया था। साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट चश्मा लगाया था। जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

आईफा 2024 के लिए पहुंचे बॉबी और सिद्धांत 
इसके अलावा अबू धाबी से बॉबी देओल और सिद्धांत चतुर्वेदी का भी एक वीडियो सामाने आया है। ये सेलेब्स भी आईफा 2024 की शानदार शाम में जलवा बिखरते नजर आने वाले हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

3 दिन अबू धाबी में सजेगी सितारों की शाम
आपको बता दें, इस साल IIFA अवार्ड्स 2024 अबू धाबी के येस आईलैंड मे होने जा रहा है और यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 27 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन आईफा 2024 उत्सवम का आयोजन होगा। जिसमें 4 साउथ फिल्म इंडस्ड्री का जश्न होने होगा। दूसरे दिन आईफा अवार्ड्स 2024 का नाइट अवार्ड्स इवेंट होगा। वहीं तीसरे और आखिरी दिन 29 सितंबर को म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए आईफा अवार्ड्स 2024 रॉक्स का आयोजन होगा। जिसमें हनी सिंह, शिल्पा राव और शंकर-एहसान-लॉय जैसे कलाकार दर्शकों के लिए लाइव प्रस्तुति देंगे। 

5379487