Logo
आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना ने 'बिग बॉस' में अपने लव अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब हिमांशी ने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

Himanshi-Asim Riaz Breakup: कॉन्ट्रोवर्शियल रिऐलिटी शो 'बिग बॉस' का 13वां सीज़न अपने आप में ही यादगार रहा है। इस सीज़न का हर एक प्रतिभागी लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ चुका है। इसी शो के कंटेस्टेंट रहे आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना ने अपने लव अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हिमांशी खुराना और आसिम रियाज़ का ब्रेकअप हो गया है।

'बिग बॉस 13' के घर में कई जोड़ियां बनीं। इनमें से एक थी आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना की जोड़ी। इस कपल को खूब पसंद किया जाता था।  शो खत्म होने के बाद भी दोनों लंबे वक्त से साथ थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के अलग होने की खबरें थीं। वहीं अब ऐक्ट्रेस हिमांशी ने आसिम रियाज़ के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी है। हिमांशी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है, वहीं इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने एक स्टोरी शेयर की है।

'हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा था'

हिमांशी ने अपने पोस्ट में लिखा- 'हां, मैं और आसिम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी समय एक साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है, लेकिन हमारा साथ अब खत्म हो रहा है। हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा था। हम अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। हम लोगों से हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।"

Himanshi's Breakup post on twitter
ट्विटर पर हिमांशी खुराना ने अपने ब्रेकअप को लेकर पोस्ट शेयर किया है। Image captured from X (formerly twitter)

आसिम-हिमांशी की लव स्टोरी थी बेहद रोमांटिक

आपको बता दें, बिग बॉस के 13वें सीज़न में आसिम और हिमांशी की जोड़ी बहुत पॉप्युलर थी। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में ही हुई थी। एक ओर जहां आसिम रियाज़ स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट थे, वहीं हिमांशी खुराना घर में वॉइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं थी। बिग बॉस के घर में जाने से पहले हिमांशी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ एंगेज्ड थीं। लेकिन शो में आसिम हिमांशी को पसंद करने लगे थे और उनके साथ फ्लर्ट करते थे जिसके बाद दोनों के बीच रोमांस बढ़ने लगा था। शो में ही आसिम ने हिमांशी को प्रपोज़ किया था जिसके बाद से ही दोनों एकसाथ रिलेशनशिप में आ गए थे। वहीं अब दोनों ने अपने 4 साल के रिश्ते पर विराम लगा दिया है। फिलहाल ब्रेकअप को लेकर आसिम की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

5379487