Logo
Bigg Boss Season 17: टीवी रिएलटी शो बिग बॉस 17 में रोज एक नया हंगामा देखने को मिल रहा है वहीं शो में ईशा मालवीय अपने दोनों ब्वॉयफ्रेंड्स के बीच फंस गई है।

Bigg Boss Season 17: टीवी का फेमस शो बिग बॉस 17 जैसे-जैसे एक पड़ाव पर पहुंच रहा है, वहीं शो में रोज एक नया हंगामा देखने के मिल रहा है। इस सीजन में ईशा मालवीय अपने लव ट्रायंगल को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। बता दें, ईशा इस शो में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री की थी। इसके साथ ही शो में उनके प्रजेंट ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी। ऐसे में ईशा अपनें दोनों ब्वॉयफ्रेंड्स के बीच फंस रही हैं। वहीं शो के नए प्रोमो में अंकिता के सामने ईशा खूब फूट-फूटकर रोती नजर आई।

Bigg Boss Season 17 Abhishek Kumar Revealed Isha Malviya Truth Said She  Used Boys | Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार ने बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय का  किया पर्दाफाश, बोले- '


अपने पास्ट और प्रजेंट के बीच फंसी ईशा मालवीय:
दरअसल, बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि घर के एक कोने में अभिषेक जमीन पर बैठकर रोते नजर आ रहे हैं। वहीं, बाहर सोफे पर ईशा इस बात से बहुत उदास होती हैं। ईशा भी अभिषेक को रोता देख अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और रोने लगती हैं। अंकिता, ईशा को चुप कराती हैं। अंकिता ईशा से उनके रोने की वजह पूछती हैं, तब ईशा कहती हैं कि मैं दोबारा से दो लोगों के बीच फंस रही हूं। समर्थ कुछ बोलता है अभिषेक कुछ बोलता है। तब मैं अपने प्रजेंट का साथ देती हूं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ईशा ने किया अपने पास्ट का खुलासा:
ईशा ने आगे कहा कि फिर अभिषेक कुछ बोलता है, फिर हमारे बीच में झगड़ा होता है। मैं अभिषेक को बुरा नहीं बोलना चाहती। क्योंकि हमारा भी कुछ रहा है कभी न कभी तो। मैं इस पास्ट और प्रेजेंट के बीच में फंस कर रह गई। नहीं होता है मेरे से ये सब। इस पर अंकिता, ईशा को समझाती हैं कि मत पड़ ना फिर इन सब में। अभिषेक तेरा पास्ट था और समर्थ प्रजेंट है तो उसे देख।  

5379487