Logo
Bigg Boss 18 Promo out: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 18 का पहला प्रोमो जारी हो गया है। इसबार की थीम भी रिवील हो गई है। शो का 18वां सीजन भी अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे।

Bigg Boss 18 Promo Out: हमेशा चर्चाओं में रहने वाला टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस का 18वां सीजन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाने आ रहा है। हर साल इस शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बनी रहती हैं। वहीं इसबार 18वें सीजन को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है। हाल ही में शो के होस्ट सलमान खान ने इसका प्रोमो शूट किया था। जिसके बाद अब फैंस के बीच इसकी पहली झलक सामने आ गई है।

शो का पहला प्रोमो जारी 
एंटरटेनमेंट से भरपूर बिग बॉस 18 इसबार फिर नए ट्विस्ट और टर्न्स के तड़के के साथ दर्शकों के बीच आ रहा है। इस बार की थीम भी रिवील हो गई है जो समय से जुड़ी है। मेकर्स और चैनल ने बिग बॉस 18 का पहला प्रोमो टीजर रिलीज किया है जिसमें शो की नई थीम दिख रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस बार शो में 'टाइम का तांडव' थीम होगी जिसमें कंटेस्टेंट के बीच हाई डोज़ ड्रामा होगा। प्रोमो जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, 'होगी एंटरटेनेमेंट की पूरी विश, जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट... क्या आप सीजन 18 के लिए तैयार है'।

ये भी पढ़ें- Salman Khan: अपने नाम पर हो रहे फ्रॉड से बौखलाए सलमान खान, फेक न्यूज फैलने पर जारी किया Notice

शो की थीम का खुलासा
थीम की बात करें तो इसमें समय का खेल दिखाया जाएगा। प्रोमो के बैकग्राउंड में सलमान खान की आवाज में कहा जा रहा है- इस बार बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर.. अब होगा टाइम का तांडव। इससे साफ है कि थीम में टाइम को लेकर टास्क और स्ट्रैटेजीस होंगी। सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर करते हुए लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

फिलहाल अभी तक शो को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ये शो कबसे शुरू होगा मेकर्स ने इसकी डेट रिवील नहीं की है। खबरों की मानें तो इसबार शो में फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू, सुरभि ज्योति, स्त्री 2 एक्टर सुनील कुमार, समीरा रेड्डी जैसे स्टार्स कंटेस्टेंट बनकर आ सकते हैं।
 

5379487