Logo
FIR Against Remo D'Souza: बॉलीवुड के मशहूर डांस कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। एक डांस ग्रुप ने उनपर करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

FIR Against Remo D'Souza and Wife Lizelle: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डांस कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा पर धोखाधढ़ी के आरोप लगे हैं। महाराष्ट्र में एक डांस ग्रुप ने रेमो और लिजेल पर कथित तौर पर ₹11.96 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि ठाणे जिले में रेमो-लिजेस समेत पांच अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। यह मामला 26 वर्षीय डांसर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 16 अक्टूबर को मुंबई की मीरा रोड पुलिस स्टेशन में रेमो, लिजेल समेत 7 लोगों पर जालसाजी और धोखाधड़ी के मामालों में शिकायत दर्ज की गई है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता व उसके ग्रुप के साथ कथित तौर पर 2018 और जुलाई 2024 के बीच धोखाधड़ी हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस डांस ग्रुप ने एक टेलीविजन शो में परफॉर्म किया और उसे जीता भी था लेकिन आरोपियों ने ऐसा प्रतीत किया जैसे ग्रुप उनका हो और उन्होंने जीत की ₹11.96 करोड़ की पुरस्कार राशि हड़प ली।

इस मामले में रेमो उनकी पत्नी लिजेल के अलावा ओमप्रकाश शंकर चौहान, रोहित जाधव, फ्रेम प्रोडक्शन कंपनी, विनोद राउत, एक पुलिसकर्मी और रमेश गुप्ता के नाम शामिल हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कई टेलीविजन शो जज कर चुके हैं रेमो 
रेमो डिसूजा इंडस्ट्री का जना-माना नाम हैं। वह कोरियोग्राफर होने के अलावा 2009 से कई डांस रिएलिटी शोज़ में बतौर जज भी नजर आते रहे हैं। रेमो ने 'डांस इंडिया डांस', 'झलक दिखला जा', 'डांस के सुपरस्टार', 'डांस प्लस', 'डांस चैंपियंस', 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जैसे शोज़ जज किए हैं। इन शोज़ में कई बार उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा को भी देखा जा चुका है। इसके अलावा रेमो 'फालतू', 'एबीसीडी' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। 
 

5379487