Logo
बॉलीवुड के पावर कपल माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण गर्भवती हैं और वह सितंबर के माह में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। कपल ने आज अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज शेयर की है।

Deepika Padukone Pregnant: बीते दिनों बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें हवा में थी। एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया था। जिसके बाद से ही उनके गर्भवती होने की सुर्खियां तेज हो गई थीं। वहीं अब इन सभी कयासों पर एक्ट्रेस और उनके पति रणवीर सिंह ने मुहर लगा दी है।

दीपिका पादुकोण जल्द बनेंगी मां
जी हां, दीपिका पादुकोण गर्भवती हैं और जल्द ही रणवीर सिंह पिता बनने वाले हैं। दीपिका-रणवीर के घर ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है।

पोस्ट शेयर कर दी गुडन्यूज
रणवीर और दीपिका पादुकोण ने आज गुरुवार 29 फरवरी को इंस्टाग्रााम पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि वे सितंबर में अपने बच्चे को जन्म देंगे। दीपिका-रणवीर ने कंबाइंड पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी के साथ एक पोस्टर शेयर किया है जो बेबी शूज़, बेबी ड्रेस, बच्चों के खिलौने और बैलून के चित्रों से सजा हुआ है। उन्होंने जो पोस्टर शेयर के साथ लिखा है- सितंबर 2024, दीपिका-रणवीर।

बेबी बंप के साथ नजर आई थीं दीपिका
बीते दिनों 77वीं BAFTA अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने शिरकत की थी। इसी इवेंट में उन्होंने खूबसूरत शिमर साड़ी पहनी थी। उन्हें देखते ही मीडिया ने उन्हें कैप्चर करना शुरू किया, जिसके बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियोज़ में उनका बेबी बंप लोगों ने नोटिस किया। इतना ही नहीं, इस दौरान एक्ट्रेस अपनी साड़ी से अपना पेट भी छिपाती नजर आ रही थीं। जिसके बाद उनके गर्भवती होने की खबरें तेज हो गई थीं। वहीं बीते दिनों एक्ट्रेस के एक करीबी सोर्स ने इस बात को कन्फर्म भी किया था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं और वह प्रेग्नेंसी के सेकेंड ट्रायमेस्टर में हैं। यानि उनकी प्रेग्नेंसी को 4 महीने से ज्यादा हो चुके हैं।

फैमिली प्लानिंग पर दी थी हिंट
इससे पहले बीते दिनों दीपिका पादुकोण अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर भी बात करती नजर आई थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा था- "हां बिल्कुल। रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।" वहीं अब कपल ने जल्द पैरेंट्स बनने की खुशखबरी फैंस तक पहुंचा दी है।

5379487