Logo
फिल्म 'राज़' में डिनो के साथ एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में डीनो और बिपाशा बसु की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। वहीं अब ब्रेकअप के सालों बाद एक बार फिर डिनो मोरिया ने पब्लिकली एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु का ज़िक्र किया है।

Dino Morea on Ex-girlfriend Bipasha Basu: 1990 के दशक में सबसे मशहूर मॉडल्स में से एक डीनो मोरिया (Dino Morea) का हर कोई फैन है। डीनो ने मॉडलिंग के साथ-साथ फिल्मों में किस्मत आज़माने का फैसला लिया और 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। हालांकि डिनो को फिल्म 'राज़' से काफी पहचान मिली। फिल्म 'राज़' में डिनो के साथ एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में डीनो और बिपाशा बसु की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

5 साल तक रिलेशनशिप में थे बिपाशा-डिनो
फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी बिपाशा और डिनो का प्यार परवान चढ़ने लगा। बता दें, डिनो और बिपाशा ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि उनका रिश्ता ज़्यादा नहीं चल पाया और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। वहीं अब ब्रेकअप के सालों बाद एक बार फिर डिनो मोरिया ने पब्लिकली एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु के बारे में ज़िक्र किया है।

'मेरी फेवरेट को-स्टार हैं बिपाशा बसु'
हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में डिनो मोरिया ने अपने करियर की पहली फिल्म और एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु के बारे में भी बात की है। उन्होंने बताया कि उन दिनों बिपाश के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में अधिक काम किया था और वह उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस थीं। इंटरव्यू में जब डिनो से 2000 के दशक की शुरुआत में उनके पसंदीदा को-स्टार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- "बिपाशा, वह मेरी ज्यादातर फिल्मों में थीं... वह मेरी पसंदीदा को-स्टार होंगी।"

इसके बाद इंयरव्यू में उनसे पूछा गया कि 2000 के दशक में उनकी सबसे फेवरेट फिल्म कौन सी है, तो डिनो ने फिल्म 'राज' का नाम लिया और कहा, "यह 2002 की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक थी। उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, भले ही हमने ऐसा ना किया हो। इस फिल्म के लिए हमें एक भी पुरस्कार नहीं मिला, जो बहुत अजीब बात है।" बता दें, 'राज' में डिनो और बिपाशा लीड एक्टर्स थे जो ये और उनकी जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dino Morea (@thedinomorea)

jindal steel jindal logo
5379487