Logo
दिशा पाटनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें उनके हाथों में PD का टैटू नजर आ रहा है। वहीं अब फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि ये टैटू प्रभास के नाम का है और एक्ट्रेस उन्हें डेट कर रही हैं।

Disha Pathani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस किसी और वजह चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें एक्ट्रेस के हाथों पर PD का टैटू नजर आ रहा है। वहीं अब फैंस तरह-तरह के अटकलें लगा रहे हैं। 

प्रभास को डेट कर रहीं दिशा पाटनी!
हाल में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके हाथों में PD का टैटू दिखाई दे रहा हैं। वहीं इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस के हाथों में टैटू प्रभास के नाम का है। हलांकि, प्रभास और दिशा पाटनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें, प्रभास की फिल्म 'कल्कि' में दिशा पाटनी भी नजर आई हैं। उन्होंने इस फिल्म में रॉकसी का किरदार निभाया। प्रभास और दिशा की केमेस्ट्री लोगों को भी खूब पसंद आई है।

सामने आई फोटो में दिखा PD के नाम टैटू
वहीं फोटो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ''क्या दिशा ने अपने किसी नए ब्वॉयफ्रेंड का नाम गुदवाया है?'' इसके अलावा कई यूजर दिशा के कल्कि को-एक्टर प्रभास से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं एक तरफ, जहां कई लोगों का मानना है कि शायद दिशा ने अपना ही नाम रिवर्स करके पीडी लिखवा लिया है। तो दूसरी तरफ, कुछ यूजर्स ने उस पर प्रभास डार्लिंग लिखकर कमेंट किया है। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रही हैं। 

प्रभास की फिल्म के स्टार कास्ट
'कल्कि 2898 एडी' के स्टारकास्ट की बात करें, तो इस फिल्म में दिशा पाटनी और प्रभास अहम रोल प्ले किए हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी मुख्य किरदार में दिखाई दिए। वहीं यह फिल्म विश्व स्तर पर 550 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

5379487