Logo
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया मंगलवार को सुरक्षित भारत वापस लौट आए हैं। बीते दिनों से वे इटली में फंसे हुए थे जहां उनके साथ लूटपाट की घटना हो गई थी।

Divyanka Tripathi return to India: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पिछले कुछ हफ्तों से अपने पति विवेक दहिया के साथ यूरोप (Europe) ट्रिप पर गई हुई थीं जहां उनके साथ चोरी की घटना हो गई थी। लूटपाट की घटना के बाद से ही दोनों इटली के फ्लॉरेंस में फंसे हुए थे जहां से उन्होंने भारतीय दूतावास से वापस देश लौटने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद अब कपल फाइनली भारत वापस आ गए हैं। मंगलवार की सुबह दिव्यांका और विवेक को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

भारत लौटा कपल
वह अपने लगेज के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों ने देश वापस आने के बाद राहत की सांस ली और कहा कि 'घर लौटकर ही सुकून मिलता है'। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करना शुरू कर दिया। जब पैप्स ने उनसे पूछा कि 'आपको वापस आकर कैसा लग रहा है', तो एक्ट्रेस ने कहा- "घर आकर हमेशा सुकून ही मिलता है। मैं बस यहा चाह रही थी कि जितना जल्दी हो सके हम घर पहुंच जाएं और चैन की सांस लें।"

यूरोप ट्रिप पर थीं दिव्यांका
जब पैप्स ने उनसे घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि 'ये बहुत लंब कहानी है, इसपर बाद में चर्चा करेंगे'। बता दें, एक्ट्रेस अपने पति के साथ शादी की आठवीं सालगिरह मनाने के लिए 2 हफ्ते पहले यूरोप ट्रिप पर गई थीं। यूरोप यात्रा के दौरान इटली में वे लूटपाट का शिकार हुए थे।

घटना में दिव्यांका और विवेक के कपड़े, पर्स, कुछ नकदी, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड समेत 10 लाख रुपए के कीमती सामान चोरी हो गए थे। इस धटना के बाद कपल इटली के फ्लॉरेंस में फंस गए थे, जहां से उन्होंने इंडियन एम्बैसी से मदद मांगी थी। वहीं उन्हें भारतीय दूतावास द्वारा इमरजेंसी सर्टिफिकेट दिया गया जिसके बाद कपल ने अब घर वापसी कर ली है। 

 

5379487