Logo
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया हाल ही में यूरोप यात्रा पर गए थे। जहां उनके पासपोर्ट समेत सारे डॉक्यूमेंट्स चोरी हो गए थे। वहीं इस घटना के बाद उन्हें इंडियन एंबेसी से मदद मिली है। इसके वह जल्द ही घर वापसी करेंगे।

Divyanka- Vivek टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया अक्सर वेकेशन पर जाते रहते हैं। लेकिन हाल ही में यूरोप यात्रा के दौरान कपल एक बड़ी मुसीबत में फंस गए थे। दरअसल, इटली में दोनों के पासपोर्ट समेत सारे डॉक्यूमेंट्स, फ्लोरेंस और 10 लाख रुपए नकद भी चोरी हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने मदद गुहार लगाई थी। ऐसे में अब इस घटना के बाद इंडियन एंबेसी (भारतीय दूतावास) से मदद मिली।

इंडियन एंबेसी ने जारी किए इमरजेंसी सर्टिफिकेट
दरअसल, इंडियन एंबेसी ने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की सहायता की है और उन्हें इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किए, जिससे वह अपने देश इंडिया वापस लौट सके। वहीं कपल ने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की और इंडियन एंबेसी का दिल से धन्यवाद भी किया।

फोटो शेयर कर कपल ने किया धन्यवाद
वहीं रविवार रात को दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इटली में इंडियन एंबेसी द्वारा जारी किए गए इमरजेंसी सर्टिफिकेट को हाथ में पकड़े हुए मुस्कुराते हुए एक फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, "जल्द ही भारत जा रहे हैं। हम आपके अपार प्यार और समर्थन के लिए 'आप' को शुक्रिया कहना चाहते हैं। हमारी 'घर वापसी' को संभव बनाने के लिए इंडियन एंबेसी को बहुत-बहुत धन्यवाद।"

10 जुलाई को हुई थी चोरी
आपको बता दें, 10 जुलाई, 2024 को फ्लोरेंस में दिव्यांका और विवेक की कार में चोरी हुई थी और उनके पासपोर्ट, वॉलेट, पैसे और शॉपिंग का सामान छीन लिया गया था। वहीं ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में विवेक ने इस घटना के बारे में कई डिटेल्स का खुलासा किया और उन्होंने बताया था कि वो शहर में एक प्रॉपर्टी देखने गए थे इसी दौरान लुटेरों ने उनका सामान छीन लिया था। 

5379487