Logo
देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोट बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच बीते दिन यानी गुरुवार को कपल का गरबा नाइट आयोजन किया गया था। जिसकी कुछ झलक सामने आई है।

Anant-Radhika Wedding: देश के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। मामेरू सेरमनी के बाद बीते दिन यानी गुरुवार को अनंत और राधिका का गरबा नाइट आयोजन किया गया था। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। 

अनंत-राधिका की 'डांडिया नाइट' में झूमते दिखे शिखर 
दरअसल, अनंत-राधिका के 'डांडिया नाइट' में जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और उनके भाई वीर पहाड़िया भी शामिल हुए। इसी बीच शिखर पहाड़िया और उनके भाई वीर पहाड़िया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की गरबा नाइट का लुत्फ उठाते दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वहीं सामने आई एक तस्वीर में शिखर समारोह के दौरान अपने भाई वीर और दूल्हा-दुल्हन के दोस्तों के साथ पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by dia (@ltwt2497)

नीले रंग के कुर्ते में दिखे जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड
इस दौरान शिखर नीले रंग के कुर्ता पहने नजर आए। इस लुक में वो काफी प्यारे लग रहे थे। हलांकि, उन्होंने कुर्ते के ऊपर एथनिक प्रिंटेड जैकेट भी कैरी किया है। वहीं, वीर ने पेस्टल ऑरेंज रंग का कुर्ता और सफेद ट्राउजर पहना हुआ था। इसके अलावा इस फोटो में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी दिखाई दीं। वह लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

पार्थिव गोहिल-वीर पहाड़िया ने गाया 'चोगाड़ा'
अनंत-राधिका की 'डांडिया नाइट' का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वीर डांस फ्लोर पर 2018 की फिल्म 'लवयात्री' का गाना 'चोगाड़ा तारा' गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर सभी मेहमान झूमते दिखाई दिए हैं। वहीं डांस फ्लोर पर वीर के साथ पार्थिव गोहिल भी नजर आए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

5379487