Logo
Kangana Ranaut Bollywood Actress Will Contest 2024 Lok Sabha Election: कंगना भले ही बॉलीवुड में अपने दम पर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं, लेकिन उनके परिवार का राजनीति से पुराना नाता है। उनके परदादा सरजू सिंह मंडी जिले की त्रिफलघाट सीट से विधायक रह चुके हैं।

Kangana Ranaut Bollywood Actress Will Contest 2024 Lok Sabha Election: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पिता अमरदीप ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा उन्हें टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी उनकी सीट तय नहीं है। पिता का कहना है कि कंगना को महाराष्ट्र या उत्तर प्रदेश से भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। यदि शिमला में टिकट मिलता है तो मंडी संसदीय क्षेत्र उनकी कर्मभूमि होगी। 

अब बड़ा सवाल है कि कंगना के चुनाव लड़ने की बातें कहां से उठीं? तो इसका जवाब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कंगना रनौत के बीच रविवार को कुल्लू में हुई मुलाकात है। कुछ महीनों में कंगना की नड्डा से यह तीसरी मुलाकात है। बीते दिनों जेपी नड्डा ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ कंगना के मनाली स्थित आवास पर नाश्ता कर चुके हैं। 

Kangana Ranaut
बीते दिनों कंगना के मनाली स्थित आवास पर जेपी नड्डा पहुंचे।

मंडी जिले की रहने वाली कंगना
कंगना मूलरूप से मंडी जिले के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भांबला गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने मनाली में भी अपना एक घर बनाया है। उनका परिवार अब मनाली में ही रहता है। कुछ महीने पहले जब कंगना गुजरात के द्वारका में थीं तो उन्होंने मीडिया से बातचीत में संकेत दिया था कि वह चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा था कि अगर भगवान की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी। 

RSS के कार्यक्रम में बतौर वक्ता पहुंचीं
कंगना रनौत राम मंदिर, आर्टिकल 370 और किसान आंदोलन पर काफी मुखर नजर आईं और सरकार का साथ दिया। बीते दिनों बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में कंगना मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुई थीं। 

राजनीति से परिवार का रहा नाता
कंगना भले ही बॉलीवुड में अपने दम पर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं, लेकिन उनके परिवार का राजनीति से पुराना नाता है। उनके परदादा सरजू सिंह मंडी जिले की त्रिफलघाट सीट से विधायक रह चुके हैं। मंडी से इस समय कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं। यदि भाजपा उन्हें यहां से उतारती है तो मुकाबला दिलचस्प होगा। हालांकि भाजपा का इतिहास रहा है कि उसने कभी हिमाचल प्रदेश में किसी महिला को टिकट नहीं दिया है। 

5379487