Praveen Dabas Car Accident: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता प्रवीण डबास शनिवार सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गए जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल अभिनेता को मुंबई के बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह ICU में भर्ती हैं। अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी व मशहूर एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी मौजूद हैं जिन्होंने उनकी हेल्थ अपडेट दी है।