Logo
'कॉफी विद करण-8' का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और खुशी कपूर गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। वहीं शो के रेपिड फायर राउंड में जान्हवी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा बोल जाती हैं जिसके बाद उन्हें खुद रिगरेट महसूस होता है।

Koffee with Karan 8: 'कॉफी विद करण' का हर सीज़न बी-टाउन में सुर्खियां बनाता है। शो में शामिल होने वाले मेहमान कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करते नज़र आते हैं, तो कई बार बातों-बातों में कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो कॉन्ट्रोवर्सीज़ क्रिएट कर देता है।

'कॉफी विद करण-8' का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जिसमें एक समय में बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस रहीं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां- एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और खुशी कपूर गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं।

करण जौहर ने शेयर किया प्रोमो
हाल ही में शो के होस्ट करण जौहर ने 'कॉफी विद करण-8' के अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ चिट-चैट करतीं और शो को एंजॉय करती दिख रही हैं। वहीं प्रोमो में देखा जाता है कि खुशी कपूर से बातचीत के दौरान जान्हवी कुछ ऐसा बोल जाती हैं जिसपर बाद में वह खुद रिगरेट करने लगती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

जान्हवी ने शिखर पहाड़िया को लेकर किया खुलासा
दरअसल, करण जौहर रेपिड फायर राउंड खेलते हैं जिसमें जान्हवी और खुशी को जल्द-जल्दी जवाब देने होते हैं। करण, जान्हवी से उनके फोन में स्पीड डायल पर शामिल तीन लोगों का खुलासा करने को कहते हैं। इसपर जान्हवी अपने पिता का नाम बोनी कपूर, अपनी बहन का नाम खुशु (खुशी) और अनजाने में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखु (शिखर पहाड़िया) का नाम लेती हैं। शिखू बोलते ही जान्हवी अचानक रुक जाती हैं और महसूस करती हैं कि उन्होंने क्या बोल दिया। इस पर करण जौहर और खुशी हंसने लगते हैं। 

कई बार साथ स्पॉट हुए हैं जान्हवी-शिखर
आपको बता दें, जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को अक्सर कई पार्टीज़ और धार्मिक स्थलों पर साथ स्पॉट किया गया है। वहीं अब इस प्रोमो के सामने आने के बाद जान्हवी शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में होने की पुष्टी करती दिख रही हैं। हालांकि जान्हवी ने आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर अब तक खुलकर बात नहीं की है।

jindal steel hbm ad
5379487