Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के 35 जिलों की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर 2024 को मतदान हो रहा है। लोग बड़ी संख्या में सुबह 7 बजे से मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। मुंबई में वोटिंग के दौरान कई बड़े सेलिब्रिटीज़ भी वोट देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अक्षय कुमार, रितश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा, जॉन अब्राहम जैसे कई सेलेब्स ने बुधवार को पोलिंग बूथ पहुंचकर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया।

अभिनेता रणबीर कपूर ने बुधवार को मुंबई में पेलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। ॉ

अभिनेत्री करीना कपूर अपने हसबैंड सैफ अली खान संग पोलिंग बूथ पर पहुंची। एक्ट्रेस वाइट कुर्ता-डेनिम जींस में कूल लुक में नजर आईं।

अभिनेता-डायरेक्टर फरहान अख्तर अपनी बहन जोया अख्तर और मां हनी ईरानी के सामथ मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। फरहान ने मीडिया से बातचीत में कहा- "मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि फिल्मों की स्क्रीन की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। हमे बहुत कम स्क्रीन दी गई हैं। एक उद्योग के रूप में मेरी अपील होगी कि हम सरकार के सहयोग से और अधिक स्क्रीन बढ़ाने की दिशा में काम करें।"

अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार सुबह स्टाइलिश अंदाज में अपना मतदान देने पहुंचे।

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बुधवार सुबह मुंबई के एक पोलिंग बूथ पहुंचकर वोटिंग की। एक्टर वाइट कलर की शर्ट और डेनिम जींस लुक में काफी कूल लुक में नजर आए।

एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान अपनी पत्नी सलमा खान के साथ वोट डालने पहुंचे। दोनों को भारी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र आते देखा गया।

अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल संग मतदान केंद्र पहुंची। मां-बेटी की जोड़ी ने मीडिया के सामने अपने हाथ पर लगी इंक दिखाते हुए पोज दिए।

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने भी मंबुई में मतदान दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- 'देश के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए हम सभी को अपना मतदान जरूर देना चाहिए। चाहे सत्ता में कोई भी आए, उन्हें जनता के हित में कार्य करना चाहिए।'

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने हसबैंड जैकी भगनानी और उनकी मां के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ के बाहर नजर आईं।

अक्ष्य कुमार पहले अभिनेता थे जिन्होंने सबसे पहले पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया

एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया
#WATCH | Actor couple Riteish Deshmukh and Genelia D'Souza cast their votes at a polling station in Latur for #MaharashtraAssemblyElections pic.twitter.com/Zi4XzwKt2O
— ANI (@ANI) November 20, 2024
एक्टर रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ पोलिंग बूत पर मतदान करते नजर आए।
#WATCH | Mumbai: Actor Prem Chopra says, "The arrangements at the polling booth are very nice... Even though I had the option of voting from home, I still came here to cast my vote like everyone else." https://t.co/wR6aQGxJEk pic.twitter.com/AJKQex7Phc
— ANI (@ANI) November 20, 2024
89 वर्षीय वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा ने भी बुधवार को अपना मतदान किया।