Logo
Mohan Raj Dies: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहन राज का गुरुवार (3 अक्टूबर) को 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर को इंडस्ट्री में खलनायक के पहचान मिली थी।

Mohan Raj Dies: साउथ सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आई हैं। दिग्गज अभिनेता मोहन राज का बीते दिन (3 अक्टूबर) को 70 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। वहीं शुक्रवार 4 अक्टूबर को केरल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मलयालम एक्टर मोहन राज का निधन
दरअसल, अभिनेता पिछले लंबे समय से पार्किंसन रोग और डायबिटीज से पीड़ित थे और उनका तिरुवनंतपुरम में आयुर्वेद से इलाज चल रहा था। लेकिन अब तीन दशकों से अधिक जाने माने एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिससे साउथ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच अभिनेता और निर्देशक दिनेश पणिकर ने सोशल मीडिया पर मोहन राज के निधन की खबर सुनते ही अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि मोहन राज का उनके घर पर दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार अगले दिन तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा।  

मोहन राज का फिल्मी करियर
अगर उनके करियर की बात करें, तो मोहन राज ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें खलनायक के किरदार से एक अलग पहचान मिली। साथ ही उन्हें अपने स्टेज नाम 'कीरीदम जोस' से जाना जाता है। हालांकि, मोहन राज को उप्पुकंदम ब्रदर्स, चेनकोल, आराम थंपुरन और नरसिम्हम में अपनी शानदार भूमिका के लिए आज भी याद किया जाता है। वहीं अभिनेता को अपनी दमदार आवाज और एक्सप्रेशन की वजह से दक्षिण भारतीय फिल्मों में खलनायक का रोल मिलता था और वो इसमें खूब जमे भी है।

मध्यम वर्गीय परिवार से जन्मे थे मोहन राज 
आपको बता दें, मोहन राज का जन्म केरल के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद साल 1988 में उन्होंने मलयालम फिल्म 'मूनम मुरा'से सिनेमा में डेब्यू किया।

5379487