Logo
देसी गर्ल इन दिनों भारत में इंटरनेशनल ब्रांड के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल होने के लिए आई हुई हैं। इस दौरान उनका लुक बेहद खास था।

Priyanka Chopra Pastel Striped Dress : देसी गर्ल इन दिनों भारत में इंटरनेशनल ब्रांड के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल होने के लिए आई हुई हैं। इस दौरान उनका लुक बेहद खास था,  प्रियंका ने विविएन वेस्टवुड की डिज़ाइन की हुई एक सुंदर हल्के रंगों वाली ड्रेस पहनी थी, जो उनके स्टाइल को और भी निखार रही थी। इस बार का उनका पहनावा बिल्कुल नए अंदाज का था, जिसमें उनकी फैशन सेंस की झलक साफ़ देखी जा सकती थी।

प्रियंका ने अपने लुक में जो खास बात जोड़ी, वह थीं उनके बड़े आकार के चश्मे, जिनका हल्का भूरा रंग उनकी पूरी शख्सियत को कूल और स्टाइलिश बना रहा था। यह चश्मा उनके लुक में एक अलग ही आकर्षण जोड़ रहा था, जिसे देखकर कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। इसके अलावा, प्रियंका ने अपनी ज्वेलरी से भी अपने लुक में शान और नजाकत का तड़का लगाया। उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ एक सुंदर सी लेयर्ड चेन पहनी थी, जिसमें छोटे गोल इयररिंग, एक सिंपल ब्रेसलेट और एक खूबसूरत अंगूठी भी शामिल थी। 

Priyanka Chopra
प्रियंका का ग्लैमर लुक 

प्रियंका ने ड्रेस से मेच की हाई हील्स 

प्रियंका ने इस बार भी साधारण जूतों से हटकर एक शानदार विकल्प चुना। अपने पूरे लुक को और अधिक ग्रेसफुल बनाने के लिए उन्होंने सफेद हाई हील्स पहनी थी, जो उनके परिधान के साथ एकदम मेल खा रही थी। इन हील्स की डिज़ाइन बेहद स्लीक थी, जिसमें पतले स्ट्रैप्स और नुकीले फ्रंट थे, जो उनके पूरे पहनावे को और भी शानदार बना रहे थे। यह जूते न केवल उनके लुक को ऊंचाई दे रहे थे, बल्कि उनकी शख्सियत को भी एक अलग धार दे रहे थे।

प्रियंका का यह लुक फैशन प्रेमियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं था। उनकी यह ड्रेस, ज्वेलरी और हील्स का संपूर्ण संयोजन एक परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट था। चाहे वो चश्मे हो या ज्वेलरी, हर एक चीज़ ने उनके लुक को और भी खास बना दिया था। 
 

5379487