Logo
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की न्यू बॉर्न बेबी के लिए कुछ खास तोहफे भिजवाए हैं। ऋच्चा ने इसकी झलकियां इंस्टाग्राम पर दिखाई हैं।

Piyanka Chopra Gifts For Richa Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने भाई की इंगेजमेंट के लिए भारत आई थीं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने लोगों का काफी ध्यान खींचा था। विदेश में रहने के बावजूद पीसी अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के टच में रहती हैं। अब उन्होंने बी-टाउन कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल जो हाल ही में एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं, उन्हें कुछ खास तोहफे भेजे हैं।

ऋचा ने दिखाई गिफ्ट्स की झलकियां
ऋचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तोहफे की एक झलक दिखाई है। प्रियंका ने कपल की बेबी गर्ल के लिए जो खास गिफ्ट दिए हैं उन्हें देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल देसी गर्ल ने न्यू बॉर्न बेबी गर्ल के लिए सफेद रंग के कार्डिगन जैकेट्स और कुछ सॉफ्ट टॉएज़ भेजे हैं। गिफ्ट में बलून्स भी हैं जिसपर वेलकम टू द वर्ल्ड बेबी लिखा हुआ है। ऋचा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन गिफ्ट्स का एक वीडियो शेयर किया है और पीसी को धनियवाद दिया है।

ये भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari Wedding: सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी इस जगह लेंगे सात फेरे, सामने आई वेडिंग प्लानिंग

Richa Chadha Instagram story
Richa Chadha Instagram story

एक्ट्रेस ने लिखा- थैक्यू प्रियंका चोपड़ा इन प्यारे गिफ्ट्स के लिए, ये बहुत क्यूट हैं। इन तोहफों की सजावट लेवेंडर रंग के थीम पर की गई है। इसपर चोपड़ा जोनस फैमिली का कार्ड लगा हुआ है। गिफ्ट्स कापी लग्जरी हैं िनमें कीमती ड्रेसेस और अन्य आइटम हैं।

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई 2024 को बेटी का वेलकम किया था। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। हालांकि अब तक उन्होंने अपनी बेबी गर्ल की झलक सोशल मीडिया पर नहीं दिखाई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

5379487