Logo
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले की जाने वाली रस्में भी शुरू हो गई हैं। वहीं बुधवार को 'मामेरू' सेरेमनी का आयोजन किया गया था। जिसमें राधिका मर्चेंट ने अपनी मां की ज्वेलरी पहनी थीं।

Ananth-Radhika Mameru Ceremony: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं शादी से पहले की जाने वाली रस्में भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में बीते दिन यानी बुधवार को 'मामेरू' सेरेमनी का आयोजन किया गया था। जिसमें अंबानी परिवार के सभी सद्स्य मौजूद रहे। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। 

बंधेज के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं राधिका मर्चेंट
दरअसल, मामेरू सेरेमनी में राधिका मर्चेंट का लुक बेहद खास था। बंधेज के लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस लहंगे की डीटेलिंग भी शेयर की है। राधिका पिंक और ऑरेंज कलर के लहंगे में रॉयल लुक दे रही थीं। वहीं उन्होंने  ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी जूलरी के साथ लाइट मेकअप किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

मामेरू' सेरेमनी में राधिका मर्चेंट ने पहनी मां की ज्वेलरी
इसके साथ ही सोनम कपूर की बहन और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने राधिका मर्चेंट की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और उन्होंने राधिका के आउटफिट और गहनों के बारे में कई सारी डिटेल्स बताई है। बता दें, लहंगे के अलावा राधिका की ज्वेलरी भी खास थी। राधिका ने अपने  मामेरू सेरेमनी में अपनी मां की ज्वेलरी पहनी थी। वहीं इन गहनों को राधिका की मां ने भी अपने मामेरू फंक्शन में पहना था। 

12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत और राधिका
हलांकि, राधिका इस लुक में किसी डॉल से कम नहीं लग रही थीं। उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आपको बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले के फंक्शन बुधवार से शुरू हो गए हैं। वहीं शादी के फंक्शन तीन दिन चलने वाले हैं।12- 14 जुलाई तक ये फंक्शन होंगे। जिसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स का जामवाड़ा देखने को मिलने वाला है।  

jindal steel jindal logo
5379487