Logo
Ram Gopal Varma: अक्सर विवादों में रहने वाले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ आंध्र प्रदेश के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। उनपर हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।

Ram Gopal Varma: बॉलीवुड फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसबार वह एक बार फिर अपने बेबाक बयानों के चलते विवाद में हैं। आंध्र प्रदेश में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। उनपर आरोप हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी कर हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पुहंचाया है। 

वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के वकील मेदा श्रीनिवास ने आंध्र प्रदेश की थ्री टाउन पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके कथिक वीडियो क्लिपिंग और सोशल मीडिया पोस्ट की कॉपी सबूत के तौर पर पेश किए हैं। मीडिया से बात करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि निर्देशक के "बर्बर" पोस्ट ने न केवल समाज के कई वर्गों को आहत किया है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सार्वजनिक एकता के लिए भी खतरा पैदा किया है।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि वर्मा ने हिंदू देवताओं और रामायण व महाभारत सहित पवित्र धार्मिक ग्रंथों का मजाक उड़ाया है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट और कमेंट्स को भड़काऊ और अपमानजनक बताते हुए, श्रीनिवास ने पुलिस से मांग की कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए और उचित कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि वर्मा की सामग्री केवल निजी राय नहीं बल्कि, उकसावे और समाज में अशांति फैलाने वाली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Jaat Day 1 Collection: सनी देओल की 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, सलमान की 'सिकंदर' को छोड़ा पीछे

राजनीति और धर्म पर अपने भड़काऊ और विवादास्पद टिप्पणी के लिए जाने जाने वाले राम गोपाल वर्मा ने अभी तक इन आरोपों का जवाब नहीं दिया है। वहीं इससे पहले भई कई बार वर्मा पर भड़काऊ कमेंट करने और लोगों की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप लग चुके हैं। 

5379487