Logo
Sanjeev Kapoor: शेफ संजीव कपूर ने हाल ही में मास्टरशेफ को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि अक्षय कुमार से 1 रुपए ज्यादा मांगने पर उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

Sanjeev Kapoor: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार सबसे महंगे एक्टर में से एक हैं। वो अपने एक प्रोजेक्ट के लिए कोरोड़ों रुपए लेते हैं। हालांकि, अगर उनसे ज्यादा कोई फीस मांग लें, तो उसे शो से हाथ धोना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ 10 साल पहले शेफ संजीव कपूर के साथ हुआ। जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। 

संजीव ने मास्टरशेफ से जुड़े किस्से का किया खुलासा
दरअसल, संजीव कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन को एक दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 में जज बनने के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने निर्माताओं के सामने एक शर्त रखी थी। जिसके चलते उन्हें यह चांस गावाना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि मास्टरशेफ के भारत आने से पहले, उन्होंने इसी तरह के कई कुकरी शो मे एंकर किया था थे और उन्हें इसके भविष्य के बारे में भी अच्छे से पता था। ऐसे में जब शो के निर्माताओं ने सीजन 1 के लिए शेफ से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि एक जज ने पहले ही शो के लिए साइन कर लिया है और वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं।

अक्षय से 1 रुपए ज्यादा मांगना पड़ा था भारी
संजीव कपूर ने आगे बताया कि मेकर्स ने मुझसे कहा कि हमने अक्षय को साइन कर लिया है और हम आपको भी साइन करना चाहते हैं। तब शेफ ने बोला 'बहुत अच्छा और मैं बहुत खुश हूं। लेकिन मेरी एक ही शर्त है।' आप उन्हें जो भी पेमेंट कर रहे हैं, मैं उससे एक रुपया ज्यादा लूंगा।' इस पर मेकर्स ने संजीव से कहा कि आप अक्षय कुमार से ज्यादा फीस की डिमांड कर रहे हैं? संजीव ने कहा, 'हां क्योंकि यह मेरा एरिया है।' इस पर वो हैरान गए और उन्होंने संजीव कपूर को ज्यादा फीस देने की बात पर शो से निकाल दिया।

5379487