Logo
Income Tax: अभिनेता शाहरुख खान ने इस साल 92 करोड़ का टैक्स जमा किया है जिसके साथ वह सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले भारतीय सेलेब बन गए हैं। इस लिस्ट में कौन है दूसरे-तीसरे स्थान पर, जानिए टॉप 10 लिस्ट।

Highest Income Tax Payer Celebs: हाल ही में किंग खान शाहरुख खान ने बॉलीवुड के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहली जगह बनाई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 द्वारा जारी आकड़ों में बादशाह खान की नेट वर्थ 7300 करोड़ रुपए है जिसके बाद वह बॉलीवुड के सबसे अमीर सेलेब बन गए हैं। अब इसके साथ ही साथ 'रईस' शाहरुख भारत में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले हस्ती भी बन गए हैं।

शाहरुख खान ने भरा 92 करोड़ का टैक्स 
साल 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर है। अभिनेता ने इस साल 92 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है। फॉर्च्यून इंडिया ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है जिसमें भारत की कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं जिन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स चुकाया है।

ये सेलेब रहे टॉप 5 में
वहीं दबंग खाान सलमान खान ने इस साल 75 करोड़ रुपए का टैक्स पे किया है जो तीसरे नंबर पर हैं। अमिताभ बच्चन 71 करोड़ रुपए का टैक्स भरकर चौथे स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली 66 करोड़ रुपए का टैक्स जमा कर पहले सबसे ज्यादा कर चुकाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स में शामिल हैं, और लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। इनके अलावा कौन हैं टॉप 10 की लिस्ट में, यहां जानिए फॉर्च्यून इंडिया Fy24 की सूची-

सेलेब लिस्ट टैक्स (रुपए)
1. शाहरुख खान 92 करोड़
2. थलापति विजय 80 करोड़
3. सलमान खान  75 करोड़
4. अमिताभ बच्चन 71 करोड़
5. विराट कोहली 66 करोड़
6. अजय देवगन 42 करोड़
7. महेंद्र सिंह धोनी 38 करोड़
8. रणबीर कपूर 36 करोड़
9.सचिन तेंदुलकर 28 करोड़
10. ऋतिक रोशन 28 करोड़


वहीं, 11 वें स्थान पर कपिल शर्मा हैं जिन्होंने 26 करोड़ का टैक्स भरा है। सौरव गांगुली 23 करोड़ के साथ 12वें स्थान पर, करीना कपूर 20 करोड़ के साथ 13वें स्थान पर, 14 करोड़ के साथ शाहिद कपूर 14वें स्थान पर और 14 करोड़ के टैक्स के साथ मेहनलाल 15वें स्थान पर हैं। 

Highest Tax Payers Indian Celebs
Highest Tax Payers Indian Celebs

1 साल में इतनी बढ़ी शाहरुख खान की आय
बताते चलें, अभिनेता शाहरुख खान की पिछले साल दो बड़ी फिल्में पठान और जवान ब्लॉकबस्टर रही थीं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का बिजनेस कर करोड़ों की कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। वहीं उनकी फिल्म डंकी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा बीते साल किंग खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी साल 2024 की ट्रॉफी उठाई थी, और कई अन्य प्रोजेक्ट्स व रीयल एस्टेट सेक्टर में लाभ के बाद शाहरुख खान की कमाई में सालाना लगभग 1000 करोड़ रुपए की कमाई का इजाफा हुआ है। जिसके बाद किंग खान रईस बनकर बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। 

5379487