Sikandar worldwide box office collection day 9: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट मूवी 'सिकंदर' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही थी। लेकिन जिस हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार देखने को मिल रही है, उससे साफ जाहिर है कि सलमान इस साल अपनी फिल्म का जादू नहीं चला पाए हैं।
फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं एक हफ्ता बीत जाने बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म भले ही अच्छा कारोबार न कर रही हो लेकिन विदेशों में इसके कलेक्शन ठीक-ठाक चल रहे हैं। अब रिलीज के 9 दिन बाद सिकंदर ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।
सिकंदर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सलमान खान की एक्शन-ड्रामा फिल्म सिकंदर दर्शकों की उम्मीदों पर कम उतर रही है। ईद पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म को अपना बजट वसूलने में 9 दिन का समय लग गया। जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के मुताबिक, सिकंदर का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 200.93 करोड़ रुपए हो गया है।
बता दें, फिल्म सिकंदर का डायरेक्शन एआर मुरगादास ने किया है। फिल्म में सलमान खान संजय राजकोट की भूमिका में हैं जो करप्शन लड़ाई लड़ते हैं। वहीं रश्मिका मंदाना उनकी लव एंगल हैं। फिल्म में प्रतीक बब्र, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे।