Logo
मशहूर प्लेबैक सिंगर ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उथुप का निधन हो गया है। उनकी मौत 78 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से हुई। जानी चाको ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे।

Usha Uthup Husband Death: भारत की पॉप आइकन और पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर गायिका ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का सोमवार, 8 जुलाई को निधन हो गया। उनकी उम्र 78 वर्ष थी। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है।

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, जानी चाको कोलकाता में अपने आवास पर टीवी देख रहे थे, उस दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, जानी चाको को कार्डियक अरेस्ट पड़ा था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को कोलकाता में होगा।

ऊषा के दूसरे पति थे जानी चाको
आपको बता दें, जानी चाको उत्थुप दिग्गज गायिका ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे। सिंगर की पहली शादी रामू अय्यर से हुई थी। उनकी शादी को पांच साल गो गए थे, लेकिन दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे। ऊषा के पहले पति रामू उन्हें म्यूजिक के लिए प्रोत्साहित करते थे और जगह-जगह उन्हें इवेंट्स के लिए लेकर जाते थे। कोलकाता में एक इवेंट के दौरान ऊषा की मुलाकात जानी से हुई थी।

इवेंट में हुई थी मुलाकात
मगर इनके बीच पति-पत्नि जैसा संबंध नहीं था। 70 के दशक में एक बार जब ऊषा अपने पहले पति के साथ कोलकाता में एक इवेंट करने के लिए गई थीं, तब वहां उनकी मुलाकात जानी से हुई थी। इसका खुलासा द क्वीन ऑफ इंडियन पॉप द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ ऊषा उत्थुप में किया गया है। जानी का बिजनेस चाय बागान क्षेत्र से जुड़ा था। इसके बाद ऊषा और जानी ने शादी करने का फैसला किया। सिंगर की एक बेटी अंजलि उत्थुप और एक बेटा सनी उत्थुप है।

1971 में किया बॉलीवुड डेब्यू
उषा उत्थुप अपने संगीत करियर की शुरुआत में नाइट क्लबों में गाने गाया करती थीं। एक बार दिल्ली में एक क्लब में प्रस्तुति देने के दौरान देव आनंद ने ऊषा उत्थुप को नोटिस किया जिसके बाद उन्होंने ऊषा को फिल्मों में गाना गाने का ऑफर दिया। ऊषा ने 1971 में देव आनंद-जीनत अमान की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने इस फिल्म में 'आई लव यू' गाना गाया था। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज हीरामंडी में 'तिलस्मी बाहें' गाना गाया है। 

5379487