Logo
Jasmine Bhasin: वायरल हो रहे एक वीडियो में जैस्मिन भसीन को कैमरा देखते ही दौड़ते हुए देखा गया है। हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने ऊंची हील्स पहन रखी थीं और फिर भी वह इतनी तेजी से भागीं, जैसे कुछ छुपा रही हों!

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) की क्यूटनेस और बेबाकी को लोग खूब पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में जैस्मिन का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जैस्मिन भसीन को कैमरा देखते ही दौड़ते हुए देखा गया है। हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने ऊंची हील्स पहन रखी थीं और फिर भी वह इतनी तेजी से भागीं, जैसे कुछ छुपा रही हों! अब इस वीडियो को देखकर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर जैस्मिन किससे बच रही थीं? 

वीडियो में क्या दिखाई दिया है?

वीडियो में जैस्मिन एक खूबसूरत डेनिम ड्रेस पहने नजर आ रही थीं। इस दौरान वह किसी सैलून के अंदर जा रही थीं। तभी मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर लिया और जैसे ही उन्होंने फोटोग्राफर्स को देखा, वह बिना कुछ बोले तेजी से दौड़ने लगीं। उनकी मासूमियत भरी हड़बड़ाहट देख लोगों को पहले तो लगा कि शायद वह मजाक कर रही हैं, लेकिन जब उन्होंने बिना पीछे देखे दौड़ लगाई तो लोग अचंभित रह गए।

इसे भी पढ़े : Breakup: प्रियंका चौधरी से ब्रेकअप रूमर्स पर पहली बार बोले अंकित गुप्ता; एक-दूसरे को Instagram से कर चुके अनफॉलो

क्या जैस्मिन किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं?

अफवाहें हैं कि जैस्मिन जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं और हो सकता है कि वह अभी इसे छुपाना चाहती हों। या फिर ये भी हो सकता है कि, सैलून में कोई उनका इंतजार कर रहा हो। हालांकि, उनकी इस भागदौड़ को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। खैर इस वक्त तो हम कुछ नहीं कह सकते, लेकिन इस वीडियो को देखते ही लोग काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। 

भागने के पीछे असली वजह क्या है?

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन का यह वीडियो यह भी बताता है कि, शायद उन्हें सैलून जाने के लिए देरी हो रही होगी। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उनकी हर हरकत फैंस के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होती है। उनकी मासूमियत और मस्ती भरा अंदाज ही उन्हें सबसे अलग बनाता है। अब बस फैंस को इंतजार है कि, आखिर जैस्मिन की इस भागदौड़ के पीछे की असली वजह क्या है। 

jindal steel jindal logo
5379487