Logo
सुबह खाली पेट केला खाना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है, कि यही केला अगर रात के वक्त खाते हैं तो क्या होगा?

Banana eat losses in night: रात में कई बार भूख लगने पर लोग भारी भोजन करने की बजाय फल खाकर भूख मिटाने की कोशिश करते हैं। कई हेल्थ एक्सपर्ट भी कहते हैं कि सुबह खाली पेट केला खाना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है, कि यही केला अगर रात के वक्त खाते हैं तो क्या होगा?

केला को सुपरफूड कहा जाता है। यह कई तरह के न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, बिटामिन- बी6, बिटामिन-सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है, एनीमिया से बचाव होता है, पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इंस्टेंट एनर्जी के लिए केले काफी अच्छा माना गया है। इसके अलावा प्राकृतिक शर्करा जैसे सुक्रोज, फ्रक्टोज और ग्लूकोज पाए जाते हैं। केले खाने के बहुत से फायदे और स्वास्थ्य लाभ है। अगर रात्रि के समय केले का सेबन करते हैं तो इसके कई नुकसान भी हैं।

रात में केला खाने के नुकसान
1. रात में केला खाने से मोटापा हो सकता है।
2. शरीर में कफ बढ़ सकता है।
2. सर्दी-जुकाम की चपेट में आ सकते हैं।
3. जो लोग नियमित रूप से रात में केला खाने वालों में अक्सर बलगम की समस्या देखने को मिलती है। 
5.आपको पेट संबंधी बीमारी जैसे पेट दर्द, गैस और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती हैं।

डिस्क्लेमरयहां दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय, टिप्स या उपचार संबंधी चीजों को अपनाने से पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। हरिभूमि इसके लिए उत्तरदायी नही होगा।

5379487