Logo
सर्दियों के मौसम में फिटनेस को बरकरार रखने और बढ़ रहे बजन को नियंत्रित करने के लिए सिंघाड़े का सेवन जरूरी है।

 Water chestnut: सर्दियों के मौसम में लोगों का खान-पान भी भारी हो जाता है। ऐसे में अगर डाइट में बदलाव नही किया गया, तो कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी फिटनेस को बरकरार रखना चाहते हैं, तो इस डाइट को खान-पान में शामिल करें। इसके सेवन से स्वास्थ्य को बहुत से फायदे हैं। 

सर्दियों के मौसम में ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में फिटनेस को बरकरार रखने और बढ़ रहे बजन को नियंत्रित करने के लिए सिंघाड़े का सेवन जरूरी है। सिंघाड़े के सेवन करने से शरीर एक्टिव बने रहने के साथ मेटॉबोलिज्म भी तेज बना रहता है। यह ना सिर्फ बीपी- शुगर जैसे रोगों में लाभकारी है, बल्कि आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। सिंघाड़े में पोटैशियम, जिंक, विटामिन-बी, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के अंदर जमा गंदगी को बाहर निकालने का काम करते हैं। इससे अच्छी सेहत बनती है। 


सिंघाड़े खाने के लाभ
1. सिंघाड़े का सेवन करने से जल्दी भूख नहीं लगती और ओवर ईटिंग से भी बचाता है। 
2. वजन कम करने में सिंघाड़ा काफी मददगार है.
3. सिंघाड़ा खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
4. हाई बीपी के मरीजों के लिए सिंघाड़ा बेहद फायदेमंद है।
5. सिंघाड़े के सेवन से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है।
6. बालों को स्वस्थ रखने में सिंघाड़ा मदद करता है।

 भूलकर भी ना खाएं ये लोग
अगर किसी को पेट दर्द, आंतों में सूजन या कब्ज जैसी समस्या हो उसे सिंघाड़ा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। खांसी की समस्या में भी सिंघाड़ा खाने से बचना चाहिए। साथ ही सिंघाड़ा खाने के बाद पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से खांसी जैसी बीमारियां हो सकती है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

5379487