Logo
आजकल मोटापा बढ़ने की समस्या आम हो गई है। इसके कई कारण हैं। अचानक से मोटापा का बढ़ना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है।

weight increase in women: आजकल मोटापा बढ़ने की समस्या आम हो गई है। इसके कई कारण हैं। अचानक से मोटापा का बढ़ना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। थायराइड, डिप्रेशन, एंजाइटी या फिर आंतों की समस्या होने पर भी वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है। कुछ सर्वे में देखा गया है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है।  

खूबसूरत दिखना और फिट रहना भले किसे नही पसंद नही है। लेकिन अचानक से वजन बढ़ जाए तो क्या करेंगे? वजन बढ़ना परेशानी का सबब बन जाता है। हालांकि यह समस्या बिल्कुल आम हो गई है। जिसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में वजन बढ़ने की समस्या काफी देखने को मिल रही है। कहीं यह किसी बीमारी का इशारा तो नही है। महिलाओं के बढ़ते हुए वजन को जानते हैं आखिर क्या कारण है? 

पानी कम पीना
अगर आप कम पानी पीते हैं तो इसकी वजह से ब्लोटिंग हो सकता है। ब्लोटिंग के कारण शरीर में थकावट होने लगेगी और हर वक्त कुछ न कुछ खाने का मन करेगा। पानी की कमी से त्वचा ड्राई हो जाती है, मुंह सूखने लगता है और शरीर में इंफेक्शंस हो सकते हैं। जिसके कारण शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। डिहाइड्रेशन भी वजन बढ़ने का कारण हो सकता है।

नींद पूरी न हो पाना
आजकल काम करने में पुरुषों के समान ही महिलाओं की भागीदारी है। जिसके कारण जिम्मेदारी होने की वजह से कभी- कभी नींद पूरी नही हो पाती है। नींद पूरी ना होने से शुगर और फैट बढ़ जाता है। जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है।

देर तक बैठना
ज्यादातर महिलाएं डेस्क जॉब करना पसंद करती हैं। डेस्क में काम करते वक्त एक ही पोजीशन में बैठना पड़ता है। ज्यादा देर तक बैठे रहने से भी वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए मोटापा से बचने के लिए देर तक एक ही स्थान पर बैठने से बचना चाहिए।

हार्मोनल बदलाव होना
अक्सर देखा जाता है कि लड़की की शादी के बाद वजन अचानक से बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर फिजिकल रिलेशनशिप के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। हार्मोन बदलाव की वजह से वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। कोई भी उपाय, टिप्स या उपचार संबंधी चीजों को अपनाने से पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। हरिभूमि इसके लिए उत्तरदायी नही होगा।

5379487