Logo
HPSC AE 2024 Answer Key: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 12 सितंबर को सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विषयों में सहायक अभियंता (AE) पदों के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

HPSC AE 2024 Answer Key: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 12 सितंबर को सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विषयों में सहायक अभियंता (AE) पदों के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की के साथ एचपीएससी एई 2024 प्रश्न पत्र भी जारी किया है। 

इस दिन हुई थी एग्जाम
आयोग ने 8 सितंबर को दो शिफ्ट में HPSC AE 2024 परीक्षा आयोजित की थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक थी। भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 146 खाली पदों को भरा जाएगा।  

इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति 
जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 14 सितंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आपत्तियां उठा सकते हैं। HPSC AE 2024 आंसर-की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रत्येक प्रश्न के लिए 250 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। 

ऐसे उठाएं आपत्तियां 

  • ऑफिशियल वेबसाइट-hpsc.gov.in पर जाना होगा।   
  • होमपेज पर, "Click here for HPSC AE 2024" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट बटन पर Click करें। 
  • एचपीएससी एई 2024 Answer Key आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगी। 
  • उन प्रश्नों का चयन करें लें जिन्हें चुनौती देना चाहते हैं इसके बाद भुगतान के लिए आगे बढ़ें। 
  • अब फॉर्म डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंट लेकर रख लें।
5379487