Logo
Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर और एसएसआर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को एग्जाम देने होंगे। प्रश्न पत्र कंप्यूटर आधारित होगा। जिसमें कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे।

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर और एसएसआर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है वें, आधिकारिक वेबसाइट agnivirnavy.cdac.in से  प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए  रजिस्ट्रेशन विंडो 13 मई से 6 जून तक ओपन की गई थी।

परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को एग्जाम देने होंगे। प्रश्न पत्र कंप्यूटर आधारित होगा। जिसमें कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का रहेगा। प्रश्न पत्र में चार खंड शामिल होंगे यानी अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामान्य जागरूकता के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटा तय की होगी है। प्रत्येक अनुभाग में और कुल मिलाकर उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। प्रत्येक अनुभाग में और कुल मिलाकर उत्तीर्ण अंक भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित होंगे। 

एग्जाम डेट 
इस पद के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होगा। Inet Exam SSR उम्मीदवारों के लिए 9 से 11 जुलाई तक और एमआर उम्मीदवारों के लिए 12 से 15 जुलाई, 2024 तक आयोजित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया
अग्निवीर एमआर और एसएसआर पदों के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण में होंगे। प्रथम चरण में भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (आईएनईटी) के माध्यम से शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जबकि चरण 2 में शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी), लिखित परीक्षा और भर्ती चिकित्सा परीक्षा होगी। 

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • अभ्यर्थी को वेबसाइट agnivirnavy.cdac.in. पर जाना होगा।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'Agniveer Navy 02/2024 SSR&MR' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड की एक प्रति चेक कर डाउनलोड करें।
  • आखरी में एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
5379487