Logo
JSSC Exam calendar 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने   एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार तकनीकी एवं विशेषज्ञ स्नातक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सितंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में होंगी। 

JSSC Exam calendar 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने   एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं। जारी कैलेंडर के अनुसार तकनीकी एवं विशेषज्ञ स्नातक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सितंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में होंगी। 

इन पदों पर होगी भर्ती
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से JSSC Exam calendar 2024 देख सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। JSSC के माध्यम से आयोजित की जाने वाली 9 भर्ती परीक्षा के माध्यम से अगस्त से नवंबर महीने तक कुल 37477 पदों पर बहाली होगी। इनमें से तीन भर्ती परीक्षा ओएमआर पर आधारित होगी। वहीं छह परीक्षा CBT के माध्यम से आयोजित की जाएगी। 

अगस्त में होगी बहाली
बता दें, JSSC अगस्त महीने में झारखंड नगरपालिका सर्विस कैडर संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजित करेगा। इसके बाद झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आयोजित की जाएगी। 

ऐसे करें चेक

  • JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर उम्मीदवार को जाना होगा। 
  • होमपेज परWhat's New Section में जाएं।
  • अब उस लिंक पर Click करें, जहां JSSC Exam Calendar 2024 लिखा है। 
  • इसके बाद लिंक पर Click करते ही एक नया पेज ओपन होगा। 
  • आपका JSSC Exam Calendar 2024 स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
  • JSSC Exam Calendar 2024 चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। 
5379487